बालोद cg24 आजतक
दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना बालोद में पेराई 31 जनवरी 2021 तक किया जाएगा। दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना बालोद के प्रबंध संचालक ने बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2020-21 में 27 जनवरी 2021 तक कुल 30739.188 मि.टन गन्ना की आवक हुई है एवं पेराई की गई है। शक्कर का उत्पादन 29755 क्विं. एवं रिकव्हरी 10.20 प्रतिशत रहा है। उन्होने बताया कि 20 जनवरी 2021 से गन्ना की आपूर्ति कम होने के कारण गन्ना को डम्प कराकर पेराई किया जा रहा है। कारखाना में गन्ना पेराई का कार्य अंतिम चरणों में है एवं कृषकों द्वारा आपूर्ति गन्ना को 31 जनवरी 2021 को अंतिम परेाई कर पेराई सत्र 2020-21 को बंद किया जाएगा। प्रबंध संचालक ने जिले के समस्त गन्ना कृषकों से अनुरोध किया है कि वे अपने शेष गन्ना को 31 जनवरी 2021 की रात्रि 12 बजे तक शक्कर कारखाना बालोद में आपूर्ति करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904