google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह से जुड़े बिक्री केंद्रों का प्रशिक्षण सम्पन् ग्रामीण महिलाओं को मिल रही है रोजगार :- सुमन साहू

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में आज छत्तीसगढ़ कुटीर उद्योग समूह से जुड़े महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित बिक्री केंद्रों का प्रशिक्षण पूज्य राष्ट्रपिता की पुन्यतिथि पर गुण्डरदेही में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के संयोजक सेवक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 43 बिक्री केंद्रों का संचालन गांवों की महिलाएं अपने समूह के द्वारा कर रही हैं।

इस मिशन के संचालक सुमन ने पूरी योजना को सामने रखते हुए कहा कि एक गांव में केवल एक ही समूह को रोजगार उपलब्ध कराते हुए बिक्री केंद्र की एजेंसी दी गई है, अतः इस केंद्र से उस गांव के सभी परिवार को ग्राहक के रूप में सदस्य बनाना है और उनके बजट के अनुसार गांव सोसायटी की तरह नगद बिक्री ही किया जाना है।

इन केंद्रों के सदस्य बनकर जो सामान खरीदेंगे उन्हें तुरंत पांच प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा या बारह महीने लगातार खरीदी करने पर तेरहवें माह में औसतन एक माह का सामान बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इस दृष्टि से गांवों में खोले जा रहे बिक्री केंद्र एक मिनी सुपर बाजार के रूप में विकसित हो रहा है। इन केंद्रों पर सभी प्रोडक्ट्स की क्वालिटी अच्छी होगी, रेट कम होगा और ग्राहकों को डिस्काउंट भी मिलेगा। उन्होंने बिक्री बढ़ाने के लिए इन तीन बातों पर ध्यान देते हुए अपने गांव के सभी परिवार को ग्राहक सदस्य बनाना, सभी से अच्छे संबंध बनाए रखना, सुख-दुख में भागीदारी सहित राजनीति से दूर रहने की सलाह दी गई। उन्होंने इन बिक्री केंद्रों को “हमर दुकान” का नया नाम देकर इस नाम से उपभोक्ताओं को जुड़ने का निवेदन भी किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन में चन्द्रकांत साहू, चन्द्रभूषण साहू, कीर्ति बंजारे एवं निशा साहू का भरपूर सहयोग मिला। श्रीमती कांति साहू अर्जुन्दा, हेमंत पटेल ओड़ारसंकरी, रविकुमार, सविता साहू रनचिरई, टीकम साहू, सविता साहू बलौदी, मनिषा ठाकुर चौरेल, कविता चन्द्राकर मचौद, रागिनी निषाद, प्रकाश निषाद खुंटेरी(रंग), ममता ठाकुर, अंजनी मंडावी, केशर मंडावी रूदा, युक्ता अंगारे, पुष्पा सिन्हा सांगली, राजेश्वरी यादव, मालती साहू ओटेबंद, सरोज बंजारे कोड़ेवा, रंजनी जोशी, दुलारी बाई खेरूद, कुन्ती साहू जेवरतला, योगिता साहू (बीसीओ) बासीन, मोरजध्वज साहू कांदुल, अलिन बाई ठाकुर डुंडेरा, प्रतिमा साहू करेला, हेमलता साहू बीजाभांठा, कीर्ति एवं सातो बाई धनगांव, सत्ती कुर्रे मासुल सहित अन्य बिक्री केन्द्रों के संचालकगण उपस्थित होकर प्रशिक्षण से लाभान्वित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *