
बालोद, 31 जनवरी 2021
जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला अस्पताल बालोद के एनआरसी में भर्ती दस माह के काव्य साहू को पोलियों की दो बूंद पिलाकर किया। जिला अस्पताल में ही आंगनबाड़ी केन्द्र के 39 बच्चों को भी पोलियो की दवा पिलायी गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि जिले में शून्य से पाॅच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान तीन दिवसों में सम्पन्न होगा। प्रथम दिवस में बूथ के माध्यम से बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। द्वितीय एवं तृतीय दिवस को घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ. एस.एस.देवदास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ. भूमिका वर्मा सहित अस्पताल स्टाॅफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904