google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मरार पटेल समाज का छत्तीसगढ़ में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है- कुंवर सिंह


देवरीबंगला / ग्राम बहेराभाटा में मरार पटेल समाज द्वारा माँ शाकंभरी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुवरसिग निषाद थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुवरसिग निषाद ने कहा कि- आप सभी को शाकम्भरी जयंती की शुभकामनाएं, माँ शाकाम्भरी पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूरे भारत वर्ष में शाकम्भरी नवरात्र शुरू हो जाती हैं जो पौष पूर्णिमा को समाप्त होता है। मां दुर्गा ने मानव कल्याण के लिए मां शाकम्भरी का अवतार लिया था। आदि शक्ति का सौम्य रूप भी हम सब कहते हैं। मां दुर्गा ने पृथ्वी पर अकाल और गंभीर खाद्य संकट से निजात दिलाने के लिए शाकम्भरी का अवतार लिया था, इसलिए इन्हें सब्जियों और फलों की देवी के रूप में भी पूजा करते है. इस दिन असहायों को अन्न, शाक (कच्ची सब्जी), फल व जल का दान करने से पुण्य की प्राप्ति भी होती है।संसदीय सचिव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जब से छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक समाज के हर वर्गों के विकास के लिए नया योजनाएं स्थापित कर रही है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना बनाकर नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की परिकल्पना उन्होंने देखी है। छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज का छत्तीसगढ़ में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जीवन कश्यप, संजीव चौधरी, दुर्गा ठाकुर, केजुराम सोनबोईर, ग्रामीण पटेल समाज के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *