google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रदेश महिला मोर्चा में गुंडरदेही विधानसभा को मिला विशेष महत्व

Cg24 आजतक


अर्जुंदा विगत कई दिनों से चल रही अटकलों पर अंततः रविवार को विराम लग गया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। पूरी टीम में देखा जाए तो जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुवे लगातार संघर्ष करने वाली महिलाओं को टीम में स्थान दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि गुंडरदेही विधानसभा के सक्रिय महिला नेत्रियों को प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष स्थान मिला है। जिसके चलते विधानसभा के 4 महिला नेत्रियों को क्रमशः कार्यकारणी सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में स्थान मिला है।
पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा भुनेश्वरी ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जोकि जिला पंचायत सदस्य का दायित्व निर्वहन कर चुकी है।
वही अर्जुंदा भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती सरिता ठाकुर को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशेष स्थान दिया गया है! श्रीमती ठाकुर पूर्व जनपद सदस्य होने के साथ-साथ बघेली पंचायत के अस्तित्व में आने से लेकर अब तक लगातार सरपंच बनती आ रही है!
वहीं पूर्व सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा श्रीमती अंजनी साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान दिया गया है। जानकारी अनुसार श्रीमती साहू लगातार महिलाओं की टीम को लेकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का काम करती रहती है।
विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में महिला नेत्री नंदनी धाक को भी प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान मिला है श्रीमती धार पूर्व में खादी ग्राम बोर्ड की सदस्य रहने के साथ साथ क्षेत्र में सक्रिय राजनीति कर रही है।
जानकारी मिलने अनुसार पहली बार विधानसभा के 4 महिलाओं को प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में स्थान मिला है जोकि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के लिए संजीवनी भी साबित हो सकता है महिला मोर्चा में महिला नेत्रियों को मिले दायित्व हेतु जिला भाजपा महामंत्री द्वय प्रमोद जैन किशोरी साहू पूर्व विधायक राजेंद्र राय ,वीरेंद्र साहू, भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ,ठाकुर राम चंद्राकर, चिमन देशमुख, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी प्रनेश जैन टीनेश्वर बघेल, महामंत्री विश्वास गुप्ता, पवन सोनर्शा, सुरेश केसरवानी, निरंजन साहू ,थान सिंह मंडावी, सेवक महिपाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रीना हेमंत सोनकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष भानुमति साहू, संगीता चंद्राकर ,सालिक देशमुख, पुष्पलता बघेल ,जनपद उपाध्यक्ष पोषण बानपेला,रमेश सोनवानी टोमन साहू, माया चंद्राकर, हरीश कटझरे, ओसाभ यादव, चंद्रहास देवांगन, रोशन सिन्हा ,थीनेश्वरी सोनकर, प्रकाश शर्मा, प्रकाश जैन, भारतीय देवांगन, अनीता साहू, जितेश्वरी ठाकुर, सावित्री शर्मा, ननीता साहू, सारिका मेहर, रुकमणी सोनकर ,केसरी साहू, सहित समस्त कार्यकर्ताओं इस नियुक्ति का स्वागत करते हुवे हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *