
Cg24 आजतक
गुंडरदेही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने आप में स्वयं बीमार हो गए स्वास्थ्य केंद्र बना रेफर सेंटर।
स्वास्थ्य केंद्र में एक बीएमओ अपना 20 साल कार्यकाल खत्म कर दिया लेकिन उनके प्रमोशन के बाद से लगातार स्टाफ में तालमेल नहीं बैठने के कारण 3 साल में 3 बीएमओ बदल चुके है।
पूरा मामला पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर
जख्म पर पट्टी बांधने वाला ड्रेसर का दो पोस्ट है पर दोनों स्थाई पोस्ट खाली है स्थानीय प्रशासन के द्वारा रनचिरई भाटा गांव कलंगपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र से ड्रेसर बुलाकर अस्थाई रूप से काम चलाया जा रहा है।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को लेकर लगातार सवाल उठ रहा है। वहां पर तैनात ड्यूटी पर डॉक्टर व नर्स का कहना है। कि अस्पताल के बंद होने के बाद दवाई नहीं मिलेगा खुजली एवं इंफेक्शन के इलाज कराने गए। मरीज आशीष कुमार उम्र 24 वर्ष पिता चंद्रिका डहरे ग्राम रुदा निवासी ने कहा की तीन से चार बार वहां अस्पताल चले गए हैं सोमवार को लगभग उन्होंने 4:00 बजे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए अपने शरीर में हुए इंफेक्शन के इलाज करने गया था वहां पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ने कहा कि दवाई नहीं दे सकते दवाई देने का समय खत्म हो गया।
देखिए पूरा मामला संसदीय सचिव क्षेत्र गुंडरदेही मुख्यालय का है सरकार कह रही है कि स्वास्थ्य के पीछे विशेष ध्यान दिया जाए लेकिन राज्य सरकार के जिम्मेदार कर्मचारी अस्पताल में ओपीडी के बाद से दवाई देना उचित नहीं समझ रहे हैं कई लोग दवाई लेने दर-दर भटक रहे हैं।
आशीष डहरे ने बताया कि कल इनकी शिकायत नगर में आगमन पर नगरीय निकाय मंत्री से करने वाला था पर उनसे मिलने का मौका नहीं मिला उन्होंने मंत्री से शिकायत नहीं किया पर इस अस्पताल की असुविधा को लेकर जिला कलेक्टर को करेंगे शिकायत
अस्पताल में अव्यवस्था के संबंध में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ड्रेसर का समस्या जो हो रही है उसे बहुत जल्द निपटा लिया जाएगा मैं अभी तुरंत बात करता हूं।
कलंगपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ड्रेसर को गुंडरदेही बुला लेने से कलंगपुर ग्राम पंचायत के उपसरपंच राजेंद्र जैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा हमारे क्षेत्र में घटना दुर्घटना हो गया तो डेसर की समस्या बना रहता है इन्हें स्थाई रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलंगपुर में ही रखा जाए।
रनचिरई भाटा गांव क्षेत्र मैं कोई घटना दुर्घटना हो जाए तो वहां भी ड्रेसर की बड़ा समस्या सामने आ जाता है इस पूरे मामले को लेकर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा ड्रेसर जहां है वहां रहना चाहिए बल्कि गुंडरदेही बड़ा अस्पताल होने के कारण वहां स्थाई पोस्ट जरूरी है छोटा अस्पतालों से ड्रेसर बुला लेने से ग्रामीण क्षेत्र में समस्या आ रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904