Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर किसानों से ठगी


Cg24 आजतक संवाददाता बोधन भट्ट की रिपोर्ट
जिला मुख्यालय बालोद के भारतीय स्टेट बैंक शाखा बालोद के सुरक्षाकर्मी ओमकार गिरी और प्यूूून क़सीमुद्दीन जरदार उर्फ गोरे बाबू अपने एजेंटों के माध्यम से आसपास के भोले भाले व गरीब किसानों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते आ रहे हैं मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित किसान यशवंत ठाकुर ग्राम कोरगुड़ा निवासी ने 1लाख 50 हजार रुपए की जरूरत पड़ने पर कमीशन एजेंट ग्राम माली घोरी निवासी रामेश्वर श्रीवास्तव, उत्तम पांडे से संपर्क किया तो उन्होंने उस भोले-भाले किसान को अपने माया जाल में फंसा कर गाड़ी में बिठाकर भिलाई ले गए और वहां पर उनको मात्र ₹50हजार रुपए देकर बाकी पैसा बैंक में आकर ले जाना बोलकर अमानत के तौर पर खेत का पर्चा और ₹100 के दो कोरा स्टांप पेपर में दस्तखत करवा कर रख लिए जब किसान को अपनी धान बेचने के परचा की आवश्यकता हुई तो उन्होंने कमीशन एजेंटों के माध्यम से ₹50हजार रुपए देने और 10 हजार ब्याज का जो पहले ही कमीशन एजेंटों को दे चुका था पर्चे की मांग की है मगर उस पीड़ित किसान को यह कह कर भगा दिया गया कि 2,लाख 50हजार रूपए दो और पर्चा ले जाओ बोल कर बैंक से भगा दिया धान नहीं बेच पाने और पर्चा नहीं मिल पाने की शिकायत पीड़ित किसान ने जिला कलेक्टर बालोद में 25,1,2021 को आवेदन दिए पर जिला प्रशासन के सुस्त रवैए के चलते आज तक किसान को उनका पर्चा नहीं मिल पाया है जिससे किसान अपने धान को स्थानीय कोचिया को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा यह मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि एक और पीड़ित किसान अजय साहू ग्राम खरथूली निवासी ने दुकान के नाम से लोन दिलाने के लिए ₹30हजार रू रामेश्वर श्रीवास्तव ,उत्तम पांडे को देने की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।


गैंद सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बालोद
पीड़ित किसानो ने लोन दिलाने नाम पर ठगी करने वाले रामेश्वर श्रीवास्तव वा उत्तम पांडे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है मामले की जांच कर उन पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *