google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जैन तेरापंथ धर्मसंघ के एकादश आचार्य श्री महाश्रमण जी की आज्ञावर्तुनी,महाश्रमणी श्री कनक प्रभा जी ,का आगमन 5 फरवरी को गुंडरदेही में होगा

गुंडरदेही cg24 आजतक

साध्वी 50 हजार किलोमीटर पैदल चल कर पहुंचेंगे गुंडरदेही

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही आचार्य महाश्रमण की शिष्य साध्वी संघ प्रमुखा कनक प्रभा एवं 57 साध्वी वृद्धों के साथ हैदराबाद नागपुर से राजनांदगांव अर्जुंदा होते हुए 4 फरवरी को सीकोसा आगमन हो रहा है

चरैवेति चरैवेति सूत्रों के साथ साध्वी प्रमुखा का पद यात्रा लगभग 50 हजार किलोमीटर का प्रवास हो रहा है जैन तेरापंथ समाज साध्वी प्रमुखा के 50 वर्ष पूर्ण हो चुका है अहिंसा यात्रा में उत्तर से दक्षिण की ओर पूर्व से पश्चिम की ओर तक गांव गांव नगर शहर होते हुए 4 फरवरी 2021 को सीकोसा में प्रवास है।

यात्रा का उद्देश्य अहिंसा नशा मुक्ति सद्भावना नैतिकता एवं समाज में फैली कुरूतियों दहेज प्रथा बाल विवाह को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता साध्वी श्री से प्रचारित की जा रही है।

सिकोसा जैन समाज एवं आसपास के गांव वाले जबरदस्त हर्ष उत्साहित है साध्वी श्री की दर्शन व प्रवचन की अभिलाषा है ज्ञात हो कि 8 वर्ष पूर्व लाल किला दिल्ली से यात्रा का शुभारंभ करते हुए ना केवल भारत में अपितु नेपाल भूटान जैसे देशों में मानवता उत्थान के महत्व पूर्व कार्य किया जा रहा है उनकी पदयात्रा दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब गुजरात राजस्थान मध्य प्रदेश बिहार भारत असम नागालैंड मेघालय पश्चिम बंगाल एवं अनेक राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ प्रवेश हो चुकी है इन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजकीय अतिथि का सम्मान प्राप्त हुआ है सरकार द्वारा व्यवस्था चौकचौबंद की गई है समाज के लोगों को ध्यान योग सदाचार नैतिकता भाईचारे में चलने की प्रेरणा दी जा रही है।

इस यात्रा को लेकर जैन समाज सिकोसा के प्रमुख जीवनलाल जैन राजेंद्र अनिल यशवंत जैन प्रवीण विकास ऋषभ एवं महिला मंडल सिकोसा कंचन देवी सरला ममता सरोज पूजा पिंकी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रचार प्रसार करते हुए उत्साहित है सिकोसा में साध्वी जी का चरण स्पर्श कार्यक्रम जैन समाज द्वारा रखा गया है उक्त जानकारी जैन समाज के प्रमुख यशवंत जैन सिकोसा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *