google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नामांतरण बंटवारा बंदोबस्त त्रुटि सुधार विवादित नामांतरण को राजस्व अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं को जल्दी दूर करें :- कलेक्टर महोबे

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण अभियान चलाकर करें। राजस्व प्रकरणों का निराकरण नियमानुसार समय पर सुनिश्चित करें। महोबे बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार तथा अतिक्रमण के प्रकरणों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि समय सीमा में प्रकरणों का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित निराकरण करें। भ्रमण के दौरान नामांतरण, बंटवारा का नक्शा-खसरा से मिलान करें। राजस्व अधिकारी तिथि निर्धारित कर हल्का नंबर अनुसार अलग-अलग दिवसों में तहसील मुख्यालय में आमजनों की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट में शतप्रतिशत प्रकरण दर्ज करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे समय-समय पर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओ के क्रियान्वयन का भी निरीक्षण करें। कलेक्टर ने कोरोना काल में भी बेहतर गिरदावरी कार्य किए जाने व व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी कार्य संपन्न होने पर राजस्व अधिकारियों की सराहना की।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एके बाजपेयी, बालोद एसडीएम आरएस ठाकुर, डौण्डीलोहारा एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, गुण्डरदेही एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, गुरूर एसडीएम अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *