google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

हल्का गुलाबी ठंड का फायदा उठाकर आंगनबाड़ी केंद्र से राहर दाल ,उड़द दाल, मूंग दाल, खाने का तेल,सोयाबीन ,और गैस सिलेंडर चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गया

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू रनचिरई थाना के ग्राम जरवाय आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में अज्ञात चोर ने चोरी की धटना को अंजाम दिया।

जरवाय के आंगनबाड़ी से क्या-क्या चोरी हुआ पढ़े पूरी खबर सिर्फ cg24 आज तक पर

अरहर दाल,उड़द दाल, मूंगदाल,खाने का तेल,निरमा पाउडर,झुरगा, चना,गुड़ सोयाबीन की बडी के साथ साथ गैस सिलेक्डर सहित कुल 3590 रुपये की अज्ञात चोर चुरा ले गए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा साहू बुधवार को रनचिरई थाने पहुचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 380 व 457 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं। पुलिस के अनुसार 03 जनवरी को दोपहर तीन बजे आंगनबाड़ी सहायिका रिंकी बांधे द्वारा आंगनबाड़ी में ताला लगाकर घर चली गई थी। 05 जनवरी को गांव में खेल रहे बच्चों ने आंगनबाड़ी केन्द्र की ताला टुटने की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी गई।जिसके बाद सरपंच नरेंद्र साहू व सहायिका रिंकी बांधे को चोरी होने की जानकारी देकर आंगनबाड़ी केंद्र में बुलाया गया।जहाँ पर जिसकी जानकारी सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार के साथ सहायिका रिंकी बांधे ने आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर देखा जिसमें खाने की समान अरहर दाल 5 kg, दड़द दाल 5 kg, मूंग दाल 5 kg, चना दाल 5 kg, खाने का तेल 2 kg, निरमा 1 kg, झुरगा बीज 2 kg, चना 3 kg, गुड़ 5 kg, सोयाबीन बड़ी 2 kg, तथा गैस सेलेंडर सहित 3500 रूपये का चोरी होना पाया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाने पहुचकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *