रायपुर cg24 आजतक
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए तीन लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसमें विधानसभा पंडरिया के ग्राम पंचायत कोदवागोडान के बंगलापारा में रंगमंच निर्माण के लिए दो लाख रूपए और ग्राम पंचायत इंदौरी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मार्डन ऐजुकेशन के लिए टीवी उपकरण स्थापना के लिए 50 हजार रूपए और ग्राम पंचायत दशरंगपुर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में मार्डन ऐजुकेशन के लिए टीवी उपकरण स्थापना के लिए 50 हजार रूपए की स्वीकृति शामिल है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904