Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भु-माफियाओं के चंगुल में गुंडरदेही की कृषि भूमि टुकड़ो में कट रहा ,नियमों की अनदेखी का खुला खेल आखिर किसके इशारे व शह पर चल रहा ,संसदीय सचिव ने जताई नराजगी

टुकड़ो में प्लाटिंग के लिए काटी गई जमीन

गुंडरदेही cg24 आजतक

नगर सीमा में अवैध प्लाटिंग के पीछे स्थानीय पटवारी की भूमिका संदिग्ध है जमीन रजिस्ट्री के बाद रजिस्टार मांगते हैं इनाम।

मामले की पूरी स्टोरी पड़े सिर्फ cg 24 आज तक न्यूज़ पर

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू नगर पंचायत कार्यालय के 500 मीटर सामने हिस्सा में लगभग एक 1 एकड़ की जमीन 23 टुकड़े में प्लॉटिंग हुआ है अब तो प्रशासन के लिए जांच करना भी चुनौती से कम नहीं कारण यह है की गुंडरदेही में भूमाफिया मास्टरमाइंड है कैसे खरीददार को ₹50 की स्टांप में लिखा पढ़ी कर अपने जाल में फंसा कर रखते हैं रजिस्ट्री के लिए, इधर प्रशासन कहते हैं कि टुकड़ों में रजिस्ट्री नहीं हो रहा है पर भूमाफिया आसानी से 4 महीना 3 महीना के अंतराल में 1 टुकड़े में रजिस्ट्री कर रहे हैं अभी तो वर्तमान स्थिति में प्रशासन जांच किया जाए स्टांप विक्रेता के पास तो सबसे ज्यादा जमीन खरीदी बिक्री को लेकर स्टाम्प का बिक्री हुआ है ।

रजिस्ट्रार विजय कुमार मुल्ले काफी लंबे समय से गुंडरदेही में पदस्थ है यह भी एक अवैध प्लाटिंग का कारण बन रहा है।

राजस्व विभाग जैसे एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी कई सालों से यही पदस्थ है जिनका जान पहचान बढ़ गया है। वही भू माफियाओं को काफी नजदीक से जानते हैं।

स्टांप बिक्री करने वाला भी 50 के स्टांप को ₹60 में बेच रहे हैं भू माफिया को राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी के संरक्षण में

वहीं स्थानीय पटवारी से भी सांठगांठ नजर आ रहा है जैसे नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगभग 1 एकड़ जमीन को 23: टुकड़ा में काटा है छोटा-छोटा पत्थर एवं चूना का मार्किंग किया गया है। रजिस्टार व राजस्व अधिकारी दावा करता है कि टुकड़े में रजिस्ट्री नहीं हो रहा है क्या किसान अपने 1 एकड़ जमीन को 23: टुकड़े में मार्किंग किया गया है। तो आखिर क्यों ?

इस मामले को लेकर एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि टुकड़ों में प्लाटिंग बंद है एक खसरा या बड़े डोली में 1 या 2 तूकड़ा ही बेच सकते है अवैध प्लाटिंग करने वाले को नोटिस जारी किए हैं।

इस पूरे मामले को लेकर तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने कहा जांच करवाते हैं 23 तूकड़े में क्यों मार्किंग किया गया है रजिस्ट्री हुआ है कि नहीं ,23 टुकड़े में जमीन मार्किंग करने वाले के जमीन में लगाएंगे बोर्ड,लंबे समय से पदस्थ बाबू के संबंध में मैं प्रस्ताव बनाकर आगे भेज दूंगा।

गुंडरदेही की हृदय स्थल पर माफिया की गिद्ध नजर :-गुंडरदेही की कीमती जमीन पर भू माफियाओं का गिद्ध की तरह नजर डाले हुए हैं गुंडरदेही में छोटे वर्ग के लोगों को व्यापार करने जमीन नहीं ले पा रहे हैं रेट सुनकर छोटे व्यापारी हाथ खींच लेते हैं ,वही ऐसा कौन से व्यापारी हैं जो काला कमाई रखकर 22 से 25 लाख रुपए डिसमिल में जमीन ले रहे हैं इसकी तो आयकर विभाग से भी जांच होना चाहिए बाजार मूल्य से 10 गुना अधिक दाम में बेचने वाले भू माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी सूत्रों की माने तो बालोद जिला के सबसे ज्यादा भूमाफिया गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय में है इसकी जांच किया जाए तो स्टांप बेचने वालों से इन जैसे

लोगो की पहचान की जा सकती है। हो सकता है कि कितने लोग जमीन खरीदी बिक्री के संबंध में स्टांप लिया है।

इस पूरे मामले को लेकर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा आज भूमाफिया बढ़ते क्रम में हैं और वह तो जमीन बेच कर चले जाते हैं पर वहां निवास करने वाले लोग नाली बिजली सड़क के लिए नगर पंचायत में चक्कर काटते हैं वह बिना टैक्स के प्लाट काटने वाले पर उचित कार्रवाई होना चाहिए भू माफिया पर करें उचित कार्यवाही विभागीय अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *