
Cg24 आजतक
डौंडीलोहारा और डौण्डी विकासखंड के पदाधिकारी रहे उपस्थित– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगति, वेटेज सहित शिक्षक एल बी संवर्ग के मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री छग शासन श्रीमती अनिला भेड़िया जी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक डौंडीलोहारा और ब्लाक डौण्डी के पदाधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। ज्ञापन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए डौंडीलोहारा ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू ने बताया कि क्रमोन्नति अतिआवश्यक है, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि मानकर क्रमोन्नति का आदेश किया जावे। साथ ही पदोन्नति से भी हम वंचित हैं, एल बी संवर्ग को कुल शिक्षकीय सेवा अनुभव के आधार पर पदोन्नति दिया जावे। इससे शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा। डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र रावटे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली अतिआवश्यक है, एनपीएस के स्थान पर ओपीएस लागू करने की कार्यवाही किया जाए। जिला संयोजक बीरबल देशमुख ने कहा कि जनवरी 2019 से लंबित मंहगाई भत्ता का आदेश शीघ्र जारी किया जाए। साथ ही 2 वर्ष में संविलियन किए जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा का वेटेज देते हुए वेतनमान का निर्धारण किया जाए। ब्लाक उपाध्यक्ष शिवेन्द्र बहादुर साहू ने कहा कि व्याख्याता और शिक्षक की तुलना में सहायक शिक्षक का वेतन कम है, एक प्रकार से सहायक शिक्षकों को लगातार वेतन विसंगति का सामना करना पड़ रहा है, सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगति रुपी शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। ब्लाक सचिव विजय पटेल ने कहा कि अनुकंपा के लंबित प्रकरणों को शीघ्र विचार करते हुए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया जाए। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष डौण्डी लोहारा माधव साहू, जिला संयोजक बीरबल देशमुख, ब्लाक अध्यक्ष डौंडी गजेन्द्र रावटे, ब्लाक उपाध्यक्ष डौंडीलोहारा शिवेन्द्र बहादुर साहू, विजय पटेल, परमानंद साहू, श्रीमती बसंती पिकेश्वर , श्याम लाल साहू, रमेश कुमार साहू, बृजमोहन मानिकपुरी, दिनेश कुमार नायक, श्रीमती लक्ष्मी गंजीर, रूपेश कुमार देशमुख, अविनाश साहू, श्रीमती डिलेश्वरी साहू, कैलाश नाथ साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष डौंडी लीलाधर ठाकुर, गुलाब भारद्वाज, महेंद्र टांडिया, गौतम मानकर, योगेश नायक, श्रीमती अंबालिका कोठारी, श्रीमती गंगोत्री साहू, श्रीमती संजीता बघेल, श्रीमती नीलम शिपहरे, बी एल कोरैसी, आदि उपस्थित थे।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904