
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद , एवं विधायक कसडोल सुश्री शकुंतला साहू एवं विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे , माननीय एम आर निषाद अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन बलौदा बाजार एवं जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहे ।
इस दौरान सर्वप्रथम नगर कसडोल में केवट कर्मचारी उत्थान समिति कसडोल द्वारा आयोजित गुहा निषादराज जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए जहाँ केवट समाज एवं नगर वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया । तत्पश्चात ग्राम – भुईगांव, विकासखंड पामगढ़ में आयोजित राम भक्त गुहा निषादराज जयंती एवं वीरांगना माता विलासा देवी जयंती समारोह में सम्मिलित हुए व प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किए ।

इस अवसर पर आनंद निषाद प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज , बोधी राम निषाद, श्रीमती नीलू चंदन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कसडोल, राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर, एस आर निषाद राजनांदगांव , श्रीमती विमाडमरु मनहर सरपंच ग्राम पंचायत भुईगांव, हरिशंकर निषाद सदस्य जिला पंचायत जिला रायपुर, देवेश निषाद , नगरवासी, ग्रामवासी एवं सामाजिकजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904