google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

12 गेट के एनीकेट में 8 गेट से 24 घंटा पानी बह रहा है जिससे एनीकट जलभराव आधा हो गया है। वही नदी के ऊपरी हिस्सा में पानी कम होने से रेत माफियाओं का बल्ले बल्ले हो गया है।

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर एक बघमरा मैं स्थित मां तांदुला नदी एनीकट की जलभराव लगातार कम हो रहा है

मामला पड़े सिर्फ सीजी 24 आज तक न्यूज़ पर

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगरवासी एवं क्षेत्र के किसानों को निस्तारि एवं किसानों को कृषि कार्य करने जैसे धान सब्जी भाजी खेती करने राज्य शासन ने नगर वासी की मांग के अनुरूप के एनीकट का निर्माण करवाया है पर एनीकेट की लगातार गेट खोल देने से एनीकेट के जलभराव कम हो रहा है नगर के अध्यक्ष पार्षद सहित गणमान्य नागरिक थाना एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं वार्ड पार्षद टीकाराम निषाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में अज्ञात व्यक्ति के नाम से थाना में एफ आई आर दर्ज है पर गेट खोलने वाले आरोपी को अब तक पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं वैसे गेट खोले जाने की चर्चा नगर पर जमकर चल रहा है अगर जल बचाओ के संबंध में नगर प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो आने वाले अप्रैल मई के महीने में गुंडरदेही नगर एवं वार्ड वासी व किसान को निस्तार करने बड़ा समस्या सामने आ सकता है एवं आसपास के किसानों की बोर मशीन की भूजल स्तर गिर सकता है।

वैसे तो लोग दबी जुबान से कह रहे हैं कि चंदनबिरही रंगकठेरा घाट से रोज रातों-रात प्रतिदिन ट्रैक्टर से रेत निकल रहा है यही रेत माफिया लोग बड़े चतुराई से गेट खोल दिए होंगे ऐसे जन चर्चा बना हुआ पर इस बात पर कहां तक सच है यह तो जांच का विषय है वही नदी किनारे कुछ ईट भट्ठा है जिनको एनीकेट में ज्यादा पानी भरने से व्यापार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे लोगों का भी हाथ उस एनीकेट का गेट खोलने में हो सकता है नगर के वरिष्ठ जनों ने संभावना जताया है।

इसकी बारीकी से जांच कर गेट खोलने वालों पर उचित कार्रवाई किया जा सके जल संसाधन विभाग के द्वारा 12 गेट का एनीकट बनाया गया है जिसका 8 गेट का पानी 24 घंटा पानी नदी से झरने की तरह बहने के कारण नदी का भराव आधा हो गया है यदि उस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो आने महीना में पानी की किल्लत नगर में हो सकता है वैसे इन लोगों पर कार्रवाई की इंतजार नगर के अध्यक्ष सहित पार्षद गणमान्य नागरिक कर रहे हैं वैसे जल बचाने के लिए नगर प्रशासन भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है

इस पूरे मामले को लेकर जल संसाधन विभाग के एसडीओ अजय कुमार सोनी से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि हमारे तक शिकायत मिल रहा है। हम उनके लिए आदमी भी लगाए हैं पर आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा रहा है हमारी निगरानी में हैं उस गेट का पानी बह रहा उसे हम बहुत जल्द ठीक करवाएंगे जलभराव एवंभूजल स्तर बनाए रखने हम भी प्रयास कर रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा पूर्व में एनीकट का गेट खोलने का शिकायत आया था उसका जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *