
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही पुलिस की फिर एक अनोखा पहल की शुरुआत किया
गुंडरदेही थाना अंतर्गत आज थाना क्षेत्र से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम हल्दी को अपराध मुक्त ग्राम अभियान का शुभारंभ किया इस अवसर पर बालोद जिले के बेहतरीन पुलिसिंग की पहचान देने वाले एसडीओपी दिनेश कुमार सिन्हा थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर के अथक प्रयास से आज गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी से अपराध मुक्त गांव की शुरुआत हुआ
जाने इस गांव में क्या-क्या सुविधा मिल रहा है
गुंडरदेही थाना के ग्राम हल्दी गांव से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस की अभिनव पहल

अपराध मुक्त गांव मे नशा मुक्ति, बालक बालिका अपराध, महिला अपराध, साइबर अपराध, सीनियर सिटीजन अपराध, साइबर मित्र, सियान मित्र, बालमित्र ,बनाने हेतु अभियान कार्यवाही मिशन सिक्योर सिटी इन सभी क्षेत्र में पुलिस की निगरानी रहेगी समय-समय पर लोगों को जागरूक करते रहेंगे । कार्यक्रम के पश्चात यातायात के संबंध में लोगों को जागरूक किया वही नुक्कड़ नाटक सभा के माध्यम से यातायात के नियमों को पालन कराने लोगों को अपील भी किया गया।
इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा पुलिस पूरा प्रयास कर रही है कि गुंडरदेही थाना क्षेत्र में अपराध ना हो इसके लिए आज अपराध मुक्त ग्राम ग्राम हल्दी से संयोजन का शुरुआत किया गया है ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को अपराध से दूर रहने एवं अपराध करने से बचने का उपाय बताया जा रहा है एवं हल्दी ग्राम में विशेष रूप से चौक चौराहों पर कैमरा लगाया गया है हल्दी ग्राम में कैमरा रामसागर पारा, दुर्गा कला मंच, बाजार चौक, पर कैमरा लगाया गया है इन कैमरा के सहारा अपराधियों पर अंकुश लग सकता है एवं छोटे-मोटे गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे समय-समय पर पुलिस विभाग इसकी मानिटरिंग करते रहेगा।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904