google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सांसद सरोज पांडे ने आज राज्यसभा में सामान्य रूप से आर्थिक कमजोर तबके के लिए उठाई आवाज

Cg24 आजतक

राज्यसभा सांसद “सुश्री सरोज पाण्डेय ने आज संसद, बजट सत्र के प्रश्नकाल में सरकार द्वारा सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए कोटा के तहत आयु सीमा में छूट पर प्रश्न किया।
सांसद सरोज पाण्डेय ने सरकार से यह जानना चाहा कि सरकार ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए आरक्षण को लागू किया, लेकिन जैसा जानकारी में है कि कुछ राज्यों में यह आरक्षण लागू नहीं किया गया है, अगर यह लागू नही किया गया है तो इसका क्या कारण है।
इसके पहले उन्होंने संसद में केन्द्र सरकार को साधुवाद देते हुए कहा कि सरकार ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए जो आरक्षण लागू किया है वह आजादी के बाद अपने आप में एक इतिहास है। इससे उन कमजोर वर्गों को लाभ होगा जिससे वह अभी तक वंचित रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *