google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज सुरेगांव हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक हुआ आयोजन

Cg24 आजतक

32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह दिनाँक 18.01.2021 से 17.02.2021 के दौरान जिला बालोद से आज दिनाँक 10.02.2021 को ग्राम सुरेगांव थाना सुरेगांव के सप्ताहिक हॉट बाजार में यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्क्ड़ नाटक का आयोजन किया जाकर लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में थाना सुरेगांव से स.उ.नि. सिन्हा, सुरेगांव स्टॉफ, विधायक प्रतिनिधि श्री कोदू राम दिल्लीवार, जनपद सदस्य टोमन देशमुख, ग्राम पटेल राजू देशमुख, ग्राम पंचायत सुरेगांव के गणमान्य नागरिक, महिलाओं एवं बच्चे, सहित लगभग 200 की संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश कुमार सिन्हा, यातायात प्रभारी निरीक्षक आर. एस . सिन्हा, ने आम नागरिकों को यातायात नियमो के पालन करने लोगो की समझाईस दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पाम्पलेट का वितरण किया गया, जागरूकता अभियान सतत जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *