google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 12 फरवरी को होगा आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का शुभारंभ

बालोद cg24 आजतक :-
सदस्यता अभियान व संगठन निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रही है पार्टी,जिसके मद्देनजर बालोद जिला इकाई नए कार्यालय का शुभारंभ कर रही है–दीपक आरदे,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बालोद

आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान व प्रदेश व्यापी संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जिसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई नए कार्यालय का शुभारंभ मेन रोड़ सिवनी बालोद में करने जा रही है।पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने बताया कि प्रदेश सह सयोंजक सूरज उपाध्यय प्रदेश सगठन मंत्री प्रफुल्ल बैस,प्रदेश के वरिष्ठ नेता आशुतोष पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष ( साउथ ज़ोन प्रभारी)घनश्याम चन्द्रकार, प्रदेश सह सगठन मंत्री (साउथ जोन प्रभारी)देवलांल प्रदेश नरेटी,प्रदेश सह सगठन मंत्री (सेंट्रल जोन प्रभारी)दुर्गा झा कांकेर जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,बस्तर जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर सहित जिला इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।उन्होंने बताया कि कार्यालय के शुभारंभ के बाद नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी,साथ ही बालोद गुंडरदेही व डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संगठन स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी। श्री आरदे ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य जनों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *