
Cg24 आजतक
बालोद / दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, के निर्देशानुसार झलमला से जय स्तंभ चौक बालोद तक पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि तीनो कृषि कानून किसान को बंधुवा मजदूर बनाने वाले कानून है। नरेंद्र मोदी से हम मांग करते हैं कि इन तीनों कानून को वापस ले और देश में आंदोलन कर रहे किसानों की मांग अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाकर किसानो को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कीमत देना अनिवार्य करें।उन्होंने नोटबंदी और जी एस टी पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि कृषि मंत्री पूछते है कि किसान कानून में काला कहा है तो हम उनसे पूछते है कि इसमें अच्छा क्या है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काला कानून पर मोदी जी द्वारा अब तक कुछ नही बोला गया और ना बजट में कोई चर्चा की गई । समर्थन मूल्य को कानून बनाने की मांग पर हम किसानों के साथ है। आंदोलन की आगामी रणनीति के बारे में जिलाध्यक्ष ने बताया कि 17 फरवरी को जिला स्तर पर पदयात्रा एवं किसान सभा होगी। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव, रामजी भाई पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा दुबे, संजय चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, विनोद बंटी शर्मा, कल्याणी चंद्राकर, पुरुषोत्तम पटेल, शंभू साहू, रवि प्रकाश यादव, केशव शर्मा, पुष्पेंद्र तिवारी हसीना बेगम चमेली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता गण उपस्थित थे ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904