google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने मनाया दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

बालोद cg24 आजतक

एकात्म मानववाद और अंत्योदय जैसी विचारों के प्रणेता थे दीनदयाल उपाध्याय जी – सुरेश निर्मलकर भाजपा अध्यक्ष बालोद

भारतीय जनता पार्टी के प्रितपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि शहर मंडल ने उनके विचारों के अनुरूप शहर के अंतिम व्यक्तियों के बीच जवाहर पारा जैसे निचली बस्ती में उनकी विचारों को रखकर मनाया

सर्वप्रथम आज जवाहार पारा में मंडल के सदस्यों द्वारा व वार्ड वासियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया फिर सभी ने एक साथ दीनदयाल जी उपाध्याय जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

शहर के प्रमुख नेता मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर कमलेश सोनी व अमित चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक थे और जिन्होंने अपना सारा जीवन इस देश के लिए समर्पित किया आज उनकी पुण्यतिथि और हम आपके बीच में उनके विचारों को लेकर आएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सदा दीन दुखियों और अंत्योदय जैसी योजनाओं को लेकर उनकी सोच थी वह चाहते थे सरकार की कोई भी योजनाएं हो कोई भी लाभ वह अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए उनका सपना था अगर भारत का अंतिम व्यक्ति खुश है तब तो आप की सरकार सफल है, आज छत्तीसगढ़ की 15 साल की भाजपा सरकार हो या देश में चल रही मोदी जी की सरकार सब आदरणीय दीनदयाल जी के विचारों को लेकर आगे बढ़ रही है
अंत में बच्चों और वार्ड वासियों को बिस्किट चॉकलेट का वितरण किया गया

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी व आभार मंडल महामंत्री संतोष कौशिक ने किया

कार्यक्रम मैं प्रमुख रूप से कमल पंपलिया,प्राची लालवानी,सरोजिनी साहू,मोहन कलिहारी,रमेश मालेकर, सुरेंद्र सारथी,रुपेश सोनकर,विक्रम लालवानी, डोम इंद्र साहू,वीरेंद्र निर्मलकर, विश्वा राम, विनोद समेटकर,सुनील कुमार, ईश्वरी साहू,ममता साहू,जानकीबाई, मान कुंवर बाई,चुनेश साहू,सोमन बघेल, घुरदा बघेल,रतन बाई, सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी और देश के भविष्य बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *