राजस्व विभाग के द्वारा आज ग्राम झरणटोला,दूटामारदी जैसे ग्रामो में जांच पड़ताल किया गया लेकिन इन ग्रामो में ऐसे किसी भी प्रकार का कटाई का मामला नही दिखा वही ग्राम भीन्दो में 5 कटे पेड़ का मामला बना
Cg24 आजतक
सागौन वृक्षो की अवैध कटाई का मामला एक बार फिर लगातार सामने आ रहा है। और जिला कलेक्टर के दिये नए दिशा निर्देश व पूर्व मामलों में जांच टीम गठन करने के बाद से जिले में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी काफी सक्रिय हो गए है। आज डौण्डी लोहारा विकासखण्ड के ग्राम भिन्दो में राजस्व टीम ने ग्राम भीमदो तहसील डौंडीलोहारा बिना अनुमति के 5 सागौन वृक्ष काटे पाए जाने पर मौके पर पेड़ों को जप्त कर प्रकरण दर्ज किया है।
आर आर दुबे तहसीलदार डौण्डी लोहारा :- जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में ब्लाक के ग्रामो में आर आई व पटवारियों की टीम अवैध कटाई के मामलों की जानकारी व पड़ताल कर रहे है। जिनमे एक गाँव मे कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कीया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904