google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बिना अनुमति के प्रतिबंधित वृक्ष की कटाई एवं अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करने वालों पर होगी कड़ाई,अब ऐसे लोगो की खैर नहीं :-एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल

Cg24 आजतक

जिले में हो रहे अवैध रूप से प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई को रोकने कलेक्टर ने जिले के सभी तहसीलदार नायब तहसीलदार को दिए निर्देश।

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई को संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर ने जिले के संबंधित तहसीलदार नायब तहसीलदार वन परीक्षेत्र अधिकारी सहायक वन परीक्षेत्र अधिकारी को प्रतिबंधित वृक्ष की कटाई को रोकने का निर्देश दिए हैं ।अब संयुक्त रूप से अवैध रूप से प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने संबंधित क्षेत्र के अनुभाग अधिकारी समीक्षा करेंगे एवं समय-समय पर इनकी अवैध वृक्ष की कटाई को रोकने ग्रामीण क्षेत्र में दौरा करने के लिए टीम बनाई गई है।

प्रतिबंधित अर्जुन वृक्ष की कटाई एवं परिवहन के संबंध में सबसे पहले cg 24 आज तक न्यूज़ ने ध्यानाकर्षण करवाया था

गुंडरदेही ब्लॉक के मुख्य चौक चौराहों में तीन कोटवार व एक पटवारी का ड्यूटी लगाया गया है जो रात को भी अवैध परिवहन में निगरानी रखे हुए हैं।

सरेखा के लकड़ी ठेकेदार पोषण सोनकर के गाड़ी में नाबालिग की मौत हो जाने के बाद से पूरी तरह लकड़ी कारोबारियों में दहशत बनी हुई है और क्षेत्र में फिलहाल लकड़ी काटना बंद हो गया है

वही गुंडरदेही एसडीएम के मार्गदर्शन पर तहसीलदार लगातार क्षेत्र में दौरा पर लगे हुए हैं एवं गुंडरदेही ब्लॉक के लगभग एक दर्जन चौक पर कोटवार पटवारी की ड्यूटी रात को भी कर रहे हैं गुंडरदेही एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध वृक्षों की कटाई व परिवहन करते पाए जाने पर लकड़ी माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही गई है उन्होंने यह भी कहा कि बिना परमिशन के लकड़ी परिवहन और प्रतिबंधित लकड़ी काटे जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है

तहसीलदार अश्वन कुमार पूशाम ने कहा कि हम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं फिलहाल अभी क्षेत्र में लकड़ी कटाई बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *