google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जन जागरूकता कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन


Cg24 आजतक बोधन भट्ट


14 फरवरी दिन रविवार को गुरूर के साहू सदन में 11बजे से 4 बजे तक आसपास गांव के छात्र-छात्राओं को कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन की जानकारी अमर सिंह कुर्रे डी,एस,पी , कांकेर के द्वारा दिया जाएगा कैरियर जीवन के एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय है जिसका सही चुनाव करना बहुत ही जरूरी है गलत कैरियर मार्गदर्शन से आपका जीवन बर्बाद हो सकता है सही कैरियर मार्गदर्शन से आप अपने इच्छा अनुसार करियर के बारे में जान सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि क्या वह आपके लिए सही है या नहीं वहीं ग्रामीण अंचलों से महिला एवं युवतियों में व्याप्त रूढ़िवादी विचारधारा और अज्ञानता से जुड़ी भ्रांति को दूर करने सेनेटरी पैड का उपयोग करने पर संबोधित करेंगी श्रीमती कविता गेंड्रे प्रेरक प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ,आंचल ,नारी सशक्तिकरण एवं प्रशिक्षण समिति गुंडरदेही
न्याय सबका अधिकार
आज भी ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले लोगों को न्याय की पूरी जानकारी नहीं होने से न्याय के लिए भटकना पड़ता है इस विषय पर विधिक सेवा से भरत सोनी अधिवक्ता के द्वारा आमजन को अवगत कराएंगे
पत्रकार सुरक्षा कानून अभिव्यक्ति की आजादी
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पत्रकारों को अब तक दर्जनों फर्जी मामलों में फंसाए जा चुके हैं उन पर लगातार हो रहे अत्याचारों ,हमलों को लेकर ,पत्रकार सुरक्षा कानून ,की मांग लंबे समय से की जा रही है कांग्रेस सरकार ने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने का जो वादा किया था लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक इस कानून का कहीं अता पता नहीं है अभिव्यक्ति हर खतरे से सामना करने वाले पत्रकारों ,कलमकारों को आखिर मरहूम क्यों रखा जा रहा है इस विषय पर संबोधित करेंगे कमल शुक्ला संपादक, भूमकाल ,समाचार वरिष्ठ पत्रकार
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे जनक लाल ठाकुर पूर्व विधायक एवं नेता मुक्ति मोर्चा दल्ली राजहरा
ललिता पिमन साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बालोद दीपक आरदे जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी बालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *