
सड़कों पर दौड़ रही है ओवरलोड गाड़ियां कार्यवाही नहीं कर रहे यातायात विभाग
Cg24 आजतक बोधन भट्ट
एक तरफ यातायात विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय वा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही है तो कुछ नुमाइंदे इन नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए बेरोकटोक अपने वाहनों में ओवरलोड समान वा माल वाहक गाड़ी में सवारी ढो रहे हैं जैसे इनको खुली छूट मिली हो आए दिन सड़कों पर कई हादसे देखने और सुनने को मिलने के बाद भी यह लोग अब भी नहीं चेत रहे हैं जिला मुख्यालय के आसपास के राइस मिलों से ट्रैक्टर ,ट्रक, भूसा भर कर यातायात विभाग के सामने से निकलते हैं पर यह विभाग मुक दर्शक बनकर चुप बैठे रहते हैं परेशानियां तो आम नागरिकों को उठानी पड़ती है क्योंकि यह भूसा पीछे चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों के आंख में घुस जाती है जिससे कई गंभीर हादसे भी हो चुके हैं कई बार बड़े वाहन चालक शराब के नशे में होते हैं तो दुपहिया वाहन चालकों को साइड भी नहीं देती हैं और घसीटते हुए टक्कर मारकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाते है जिसका ताजा उदाहरण ग्राम करही भदर के पास की घटना है जिसमें जीजा ,साला की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जिसके घर आने का इंतजार घर वाले लोग कर रहे थे मगर उनकी मौत की खबर घर में पहुंची।
आर एस,सिन्हा, यातायात प्रभारी बालोद
सड़क दुर्घटना को रोकने हर संभव प्रयास किया जा रहा है
लोगों को शराब पीकर वाहन न चलाने व हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है और ओवरलोड गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904