Cg24 आजतक
देवरीबंगला- भूपेश सरकार ने सोमवार को राज्य का बजट पेश किया जिसमें पूर्व विधायक डाॅ बालमुकुन्द देवांगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस बजट को किसानों और बेरोजगारों का गुमराह करने वाला बजट बताया है। उन्हाने कहा कि इस बजट में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए कोई योजना नहीं बनाया है और न ही बजट में प्रावधान किया है। करोना काल में ठप्प हो चूकी व्यापार के लिए भी सरकार ने कोई प्रावधान किया। स्वयं का रोजगार करने वाले लाखों व्यापारी आज कर्ज में डूब चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित गौठानों में मनरेगा के तहत कार्य हो रहे हैं इसी तरह नरवा, घुरवा बाड़ी योजना में भी केन्द्र सरकार की मनरेगा योजना के तहत ही भुगतान हो रहे हैं जिसे सरकार अपन नाम बदलकर संचालित कर रही है।
उन्होने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के तहत घोषणा की गई किसानो को प्रति एकड़ दस हजार की राशि का भुगतान अब तक किया अब नवीन योजना के तहत भूमिहीन किसानों के लिए बजट में प्रावधान केवल छलावा है। धान खरीदी की पिछले वर्ष की समर्थन मुल्य की बोनस राशि की पूरी किस्त अब तक लंबित है अब इस बजट में केवल किसानों को गुमराह करने का कार्य किया गया है।
भाजपा शासन के बाद असंगठित व श्रम कल्याण मंडल की योजनाओं का लाभ मिलना ही बंद हो गया है अब की गई प्रावधान केवल कागजी है। प्रवासी मजदूरों के लिए तो सरकार ने कोई योजना ही नहीं सोची है लाखांे मजदूर प्रदेश से बाहर मजदूरी कर जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं।
इसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकों के साथ भी सरकार ने केवल छल किया है चुनाव से पूर्व मानदेय बढ़ाने के किए वायदे भी अधुरे हैं उन्हे दिया जा रहा मानदेय मनरेगा के मजदूर को मिलने वाले मजदूरी से भी कम है। स्कूलों में संचालित डिजी दुनिया प्रोजेक्ट मंे कार्यरत हजारों युवाओ को उनका मानदेय तक नहीं दिया गया और अब स्थायी छुट्टी में बैठा दिया गया है। अब नए रोजगार की बात करना केवल छलावा ही है। तकनिकी शिक्षा प्राप्त कर चुके लाखों बेरोजगार युवा आज रोजगार के लिए भटक रहे हैं उनके व्यवसाय और नौकरी की चिंता भी सरकार को नहीं है जिससे युवाओं में निराशा है।
कृषि के लिए नए विद्युत लाईन की बात कही गई है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज का समाधान और अबाध विद्युत प्रदान करने में सरकार अब तक असफल रही है जिससे जनजीवन अत्यंत प्रभावित रहती है। इस तह देखा जाए तो यह बजट सभी वर्गों को निराश करने वाली और कागजी है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904