जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा जनपद के बड़े सीपत निवासी तृतीय लिंग समुदाय के नेहा उर्फ अशोक बंजारे का चयन छत्तीसगढ़ जिला पुलिस की आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुआ है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने तृतीय लिंग समुदाय से जिले के पहले आरक्षक बनने पर साल श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904