
Cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद जिला के नवीन तहसील अर्जुंदा का आकस्मिक निरीक्षण बालोद कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गुरुवार को तहसील कार्यालय अर्जुन्दा का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। कलेक्टर नेे तहसील कार्यालय में दर्ज प्रकरणों की जानकारी ली और वाद पंजी एवं दायरा पंजी में दर्ज प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने हेतु तहसीलदार को निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में संचालित आधार केन्द्र, सीएससी केन्द्र में ऑपरेटरों से हितग्राहियों से प्राप्त विभिन्न प्रकार के आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने तहसील कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में तहसील कार्यालय का संचालन नगर पंचायत अर्जुन्दा के सामुदायिक भवन में किया जा रहा है। कलेक्टर ने नवीन तहसील कार्यालय भवन हेतु अर्जुन्दा-मटेवा मार्ग पर चयनित भूमि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु एसडीएम गुण्डरदेही और एसडीओ पीडब्लयूडी को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम गुण्डरदेही भूपेन्द्र कुमार अग्रवाल, तहसीलदार गुण्डरदेही अश्वन कुमार पुसाम, तहसीलदार अर्जुन्दा सुश्री ममता टावरी आदि मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904