
Cg24 आजतक
बालोद – नगरी निकाय क्षेत्र में प्रवेश करने के साथ ही हमें बालोद जिले के जीवनदायिनी तांदुला जलाशय का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता था परंतु आज की स्थिति में यह जलाशय से निकलने वाले नदी जो कि कभी खूबसूरत हुआ करती थी अब एक दाग सा प्रतीत होता है इसका कारण है कि यहां का प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों द्वारा नदी की साफ-सफाई को लेकर ध्यान ना देना जी हां जिस तांदुला नदी की पहचान पूरे प्रदेश में है ।
वह आज अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा है प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस अनदेखी पर अब समाज सेवी संगठन हिन्द सेना की टीम ने नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है सुबह-सुबह हिन्द सैनिकों को नदियों पर साफ सफाई करते देखा जा सकता है इन संगठन ने कहा कि हमें यहां की गंदगी ने खींच लाया है कि हम इसकी साफ सफाई करें और यहां के जल को उपयोग हेतु बनाए लेकिन यदि प्रशासन और समाज के लोगों का सहयोग मिले तो हम इस पूरी नदी को एक स्वच्छ पीने योग्य जल के रूप में तब्दील कर सकते हैं।इस पर प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक तरुण नाथ योगी,युवा ब्रिगेट जिला अध्यक्ष प्रमोद सारडा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अनीश राजपूत,युवा ब्रिगेड कांकेर कार्यकारी लोकसभा अध्यक्ष फुरकान खान,युवा ब्रिगेट संगठन मंत्री वशिष्ट साहू,जिला युवा ब्रिगेड महामंत्री करण सोनी, संगठन प्रदेश मंत्री निज़ाम शरीफ,शहर अध्यक्ष उमेश सेन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904