
गुंडरदेही cg24 आजतक
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद जिले के गुरुर शहर अंतर्गत साहू सदन में सामाजिक गोष्टी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां गुरुर तहसील के साहू समाज के प्रतिनिधि आम नागरिक परीक्षेत्र साहू समाज के प्रतिनिधि और ग्रामीण साहू समाज के प्रतिनिधि एवं स्थानीय साहू समाज के नागरिक मौजूद रहे इस आयोजन के माध्यम से समाज में सामाजिक गतिविधियों के संदर्भ में अपने विचारों को रखा और पैसे समाज में व्याप्त कुरीतियों को बदला जाए इस बात पर भी गहन चर्चा की गई।
जिला साहू समाज के अध्यक्ष किशोरी साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के एक व्यक्ति से लेकर हर प्रतिनिधि को समाज के प्रति सद्भावना रखनी चाहिए समाज पुनर्विवाह के संदर्भ में आगे आने की बात कही गई, ज़िला साहू संघ ने अपने स्वजातीय बंधुओ से निवेदन किया गया कि दूसरे समझ के प्रति सद्भावना रखना है उन्होंने कहा कि युवाओं को अब स्वरोजगार से जुड़कर समाज के और आगे बढ़ना है आज महंगाई के जमाने में समाज के हर एक व्यक्ति स्वरोजगार से जुड़े यह साहू समाज चाहता है उन्होंने कहा कि सामाजिक आयोजनों में महिलाओं की सहभागिता ज्यादा से ज्यादा हो इस बात का ध्यान रखना है और युवा भी हमारे समाज से जुड़े इस बात को भी प्राथमिकता से ध्यान दिया जाना है उन्होंने कहा कि इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि कितनी संख्या होने के बाद भी हमारा समाज कहीं ना कहीं किस क्षेत्र में पीछे हो जाता है हमें अपनी कमियों को पहचानना है और आगे बढ़ना है।
जिला महिला प्रकोष्ठ से पदाधिकारी दीपा साहू ने कहा कि यहां पर समाज में महिलाओं को आगे आने की आवश्यकता है और महिलाओं के खिलाफ जितने भी मामले सामाजिक स्तर पर आ रहे हैं मैं भी रोक लगाने की आवश्यकता है आज शराबबंदी की महती आवश्यकता हो गई है उन्होंने कहा कि हमें समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना है तभी हमारा समाज सिस्टर समाज कहलाएगा उसके साथ ही हमें अन्य समाज को भी आदर और सद्भावना से देखना है।
ब्लॉक साहू संघ के अध्यक्ष आर डी साहू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता आती है और समाज को एक नई दिशा मिलती है ऐसे आयोजन होने चाहिए तभी परिचित और ग्रामीण स्तर के पदाधिकारी एवं समाज के लोग जुड़ पाते हैं एक मंच पर सारा समाज इकट्ठा हुआ है तो एक नई दिशा समाज को मिलती है
इस आयोजन मे समाज द्वारा सामाजिक संगोष्ठी में सामाजिक कार्यक्रम में शराब बंदी को पूर्णतः लागू किया जाए, मृत्युभोज ना किया जाए विधवा पुनर्विवाह होना चाहिए, बैठक दिन में युवाओं कि भागीदार सुनिश्चित हो भवन निर्माण के संदर्भ में चर्चा की गई
इस आयोजन मे साहू समाज के ज़िला अध्यक्ष किशोरी साहू ज़िला महामंत्री शंभू साहू ब्लॉक अध्यक्ष आर डी साहू साहू ज़िला युवा प्रकोष्ठ संयोजक नरेश साहू महिला प्रकोष्ठ से दीपा साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका खोमीन साहू, सविता साहू , डामेश्वरी साहू , ममता साहू सह सचिव विजय साहू, सचिव लीकेश्वर साहू, प्रमिला साहू, धंगु साहू, खेदुराम साहू, मनीष साहू, रिखी सोनबरसा, सहित अन्य मौजूद रहे
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904