google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद के 41 निजी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होगी। यहां सरकारी स्कूल के प्राचार्य या व्याख्याता केंद्राध्यक्ष के रूप में परीक्षा की मॉनिटरिंग करेंगे।

बालोद cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू कुल 173 सरकारी स्कूल को केंद्र बनाया जाएगा। जहां कक्षा 10वीं व 12वीं के बच्चे परीक्षा दिलाएंगे।जिसकी पुष्टि जिला शिक्षा विभाग ने कर दी है। वहीं कक्षा दसवी-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 6असाइनमेंट में से तीन में पास होना जरूरी है।साथ ही उस विषय की लिखित परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स लाना अनिवार्य किया गया है। इस तरह दोनों में पास होने पर ही उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।

इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 26 हजार 156 विद्यार्थी बैठेंगे। इसमें कक्षा दसवीं के 14 हजार 983 और कक्षा 12वीं के 11 हजार 173 विद्यार्थी शामिल हैं।प्रेक्टिकल, प्रायोजना व असाइनमेंट स्कूलों में लिए जा रहे हैं। जो विद्यार्थी छह असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं उन्हें तीन को जमा करना अनिवार्य है।: 12वीं में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मेथ्स व बॉयोलाजी में परीक्षा 70 अंकों की होगी। इसमें से 70% अंक लिए जाएंगे। तीन सर्वोत्तम असाइनमेंट के 30 प्रतिशत व प्रायोगिक या परियोजना के 30 पूर्णांक में से प्राप्तांक को जोड़कर अंक मिलेंगे।

बोर्ड ने इस तरह अंक विभाजित किए

कक्षा दसवीं: प्रत्येक विषय 75 अंक के होंगे। इसमें 70 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा का निकाला जाएगा। तीन सर्वोत्तम असाइनमेंट का 30 प्रतिशत अंक और प्रैक्टिकल या प्रायोजना के 25 अंक में से जितने अंक विद्यार्थी लेगा वह जुड़ेगा। इस तरह तीनों प्राप्तांक मिलाकर विद्यार्थी के अंकों की गणना की जाएगी।

कक्षा बारहवीं प्रत्येक सब्जेक्ट 80 नंबर के होंगे। इसमें जिस विषय की लिखित परीक्षा होगी उसमें 80 प्रतिशत प्राप्तांक लिया जाएगा। तीन सर्वोत्तम असाइनमेंट का 30 प्रतिशत अंक लेंगे। हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी विषय की प्रायोजना का 20 अंक प्राप्तांक में जुड़ेगा। तीनों प्राप्तांक मिलाकर विद्यार्थी के अंकों की गणना होगी।डीईओ आरएल ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थियों को अच्छे अंक लाने के लिए हर विषय के असाइनमेंट को पूरा करना जरूरी है। 6 विषयों के 6 असाइनमेंट जमा होंगे। इसमें से बोर्ड तय करेगा कि सबसे तीन अच्छे असाइनमेंट कौन से हैं। इन विषयों के असाइनमेंट की जांच कर अंक दिए जाएंगे।

छात्रों को 10 तक जमा करना होगा असाइनमेंट

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि 10 मार्च तक असाइनमेंट जमा करना जरूरी है। इसके बाद असाइनमेंट जमा नहीं होने पर बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी पास नहीं हो पाएंगे। इसे लेकर सभी स्कूलों को जानकारी पहले से भेज दी गई है। निजी स्कूलों के प्राचार्यों को भी अलग से बैठक कर जानकारी दी गई है। अंक निर्धारण को लेकर भी जानकारी दी गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। ऑनलाइन क्लास के जरिए जानकारी स्टूडेंट्स को भी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *