google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

लोक कला मंच सोनहा बादर के लोक गायक एवं हास्य कलाकार ओमन सिन्हा बने छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष

Cg24 आजतक

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह पद्मश्री विभूषित फूलबासन बाई यादव के गरिमामय आतिथ्य में संपन्न हुआ ओमन लाल सिन्हा छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के विशिष्ट प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए और इस हेतु उन्होंने भी पद्मश्री के कर कमलों शपथ ग्रहण किया शुद्ध अंतःकरण से दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली ज्ञातव्य है कि प्रदेश में किसी भी महासंघ में यह पहला प्रकोष्ठ है जिसमें दिव्यांग जनों को प्रमुखता से मंच प्रदान किया गया है जिन का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश भर में कार्यरत समस्त अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण करना है जैसा कि राज्य शासन के घोषणा पत्र में शामिल था दिव्यांगजन अनेक तकलीफ और पीड़ा ओं का सामना करते हैं तब जाकर उन्हें अपना सही स्थान मिल पाता है विशेष प्रकोष्ठ गठित किए जाने पर प्रदेश के समस्त दिव्यांग जनों में अनियमित कर्मचारियों में हर्ष की लहर है,,, ओमन सिन्हा वर्तमान में समाज कल्याण विभाग जिला धमतरी द्वारा संचालित जिला निशक्त पुनर्वास केंद्र धमतरी में दृष्टिबाधित शिक्षक के रूप में कार्यरत है, आप पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुए है और ग्राम chitoud जिला बालोद से संचालित लोक कला मंच सफल लोकगायक एवं हास्य कलाकार है,, ओमन सिन्हा ले बताया कि हमारे सोनहा बादर में हमारे संचालक जितेन्द्र साहू के तीन दिव्यांगों को मंच प्रदान किया ये हमारे लिए हर्ष का विषय है,, शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात वार्षिक एजेंडा एवं नियमितीकरण के रोड मैप पर विस्तार से चर्चा की गई जिस पर महासंघ कार्य करेगा,, ओमन सिन्हा के इस उपलब्धि पर सोनहा बादर परिवार सहित अंचल के सभी कलाकारों एवं वरिष्ठ जनो ने शुभकामनायें प्रेषित किया,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *