google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नगर में बढ़ते यातायात दबाव एवं बिगड़े कानून व्यवस्था पर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित गणमान्य नागरिको ने उठाए सवाल। अधिकारी नगर सीमा में नहीं कर रहे हैं मानिटरिंग।

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर के मुख्य मार्गो में यातायात व्यवस्था संभालने पुलिस नाकाम साबित हो रही है धमतरी चौक दुर्ग रोड धमतरी रोड पर पुलिस द्वारा डिवाइडर के रूप में लगाया जाए स्टॉपर के कारण एवं तीनों रूट पर चलने वाली बस के स्टॉपेज के कारण ट्रैफिक आम बात हो गया है क्योंकि बस संचालक की मनमानी इतना जहां पर स्टापर लगा है उसी जगह पर अपना यात्रियों को उतारने चढ़ाने का कार्य करता है जिसके कारण भारी वाहन व राहगीर मोटरसाइकिल चालक ने रॉन्ग साइड से गाड़ी आगे को प्रवेश करता है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकता है वैसे तो छत्तीसगढ़ सहित पूरे बालोद जिले में यातायात सप्ताह का समापन हो गया पर गुंडरदेही में यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है ।

क्या पुलिस इस पर कुछ कार्रवाई कर पाएगी यह सिर्फ खानापूर्ति होगा बस संचालकों के कारण आज आम राहगीर काफी परेशान है

धमतरी चौक पर बस खड़े होने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति रहता है वैसे तो यातायात व्यवस्था सुधारने में नगर के तीन विभाग जिम्मेदार हैं जैसे कि सप्ताहिक बाजार से धमतरी चौक तक दिन भर यातायात प्रभावित रहता है अतिक्रमण धमतरी चौक पंचायत कालीन समय से अवैध कब्जा कर अपना व्यापार चला रहे हैं नगर पंचायत के अधिकारी इस मामले में कहता है कि पुलिस की सहयोग मिले तभी संभव हो पाएगा वही अधिकारी को सड़क किनारे अपने जमीन की सुरक्षा भी नहीं कर पा रहे हैं जबकि सड़क किनारे p w d विभाग की जमीन होता है उसे सवारने में भूमिगत है पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश शर्मा मुख्यालय में नहीं रहने के भी एक कारण बन रहा है गुंडरदेही में अधिकारी बस एक दूसरे के ऊपर थोप कर अपना दिन काट रहे है पर कानून व्यवस्था चरमरा गया है कल धमतरी चौक पर एक मोटरसाइकिल बाल-बाल बचे मामला यह है दल्ली राजहरा से दुर्ग चलने वाली बस हिरवानी मोबाइल के पास खड़ा होकर अपना यात्री का इंतजार कर रहे थे उसी पीछे भारी वाहन टैंकर ने रॉन्ग साइड से सागर होटल की ओर से आगे बढ़ाया था जिसे एक मोटरसाइकिल बाल बाल बचे वही मनीष पान पैलेस एवं महोबिया पान पैलेस से नगर पंचायत तक 12:00 बजे से ही यातायात दबाव बना रहता है प्रतिदिन भारी-भरकम कार खड़े होकर यातायात प्रभावित करता है पर ऐसे गाड़ियों पर पुलिस चलानी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं

नगर पंचायत और पुलिस विभाग कलेक्टर के आदेश का पालन कर रहे हैं और आम राहगीरों से बिना मास्क वालों से 100 रुपया का चालान काट रहे हैं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रहा है

वीआईपी जब रोड से गुजरते हैं तो धमतरी चौक पर पुलिस के जवान ड्यूटी करते नजर आता है

इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण दे संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम मिलेगी तभी व्यवस्था सुधर पायेगा हमारे नगर पंचायत कर्मचारी की बात नहीं मानते अतिक्रमण कारी व यातायात उल्लंघन करने वाले फिर भी मेरे आने के बाद मैंने सड़क किनारे बेरी गेट जैसे लोहा का एंगल लगाकर व्यवस्था सुधारने के प्रयास कर रहा हूं आगे भी नगर की व्यवस्था सुधारने में प्रयास करूंगा।

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी रोहित कुमार मालेकर ने कहा कि संयुक्त टीम के द्वारा कार्रवाई की जाएगी क्योंकि अतिक्रमण की मामला नगर पंचायत व पीडब्लूडी का होता है और यातायात व्यवस्था बहुत जल्द सुधारा जाएगा।

क्या कहते हैं नगरवासी

नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर ने कही कि पुलिस के द्वारा मुख्य मार्ग में स्ट्राइपर लगाया है उसके पहले सड़क किनारे व्यापारियों को जगह चिन्हित कर देना था कि कहां तक व्यापार कर सकते हैं उनकी पार्किंग व्यवस्था क्या है तभी यातायात व्यवस्था सुधर पायेगा

छड़ सीमेंट के वरिष्ठ व्यापारी फहीम कुरैशी ने कहा नगर में यातायात व्यवस्था चौपट है हमेशा चौक पर जान पर खतरा मंडराता है अधिकारियों को व्यवस्था बनाना चाहिए।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन का कहना है नगर में जिम्मेदार अधिकारी मॉनिटरिंग करें तो यातायात व्यवस्था सुधर जाएगा यातायात भारी वाहनों का दबाव सुबह से शाम तक जाम रहता है।

युवा व्यापारी सौरभ चोपड़ा ने कहा मुख्य मार्ग में प्रतिदिन यातायात दबाव बढ़ रहा है उसी प्रकार कानून व्यवस्था भी बिगड़ा पड़ा है स्कूल ट्यूशन जाते समय छोटे-छोटे बच्चे की सड़क क्रास करने में डरते हैं व आम राहगीर को काफी समस्या है यातायात व्यवस्था सुधारना चाहिए स्कूटी चलाने वाले महिलाएं यातायात दबाव देखकर डरने लगती है।

पार्षद वार्ड नंबर 13 वर्षा रानी चंद्राकर ने कही यातायात मैं जो परेशानी आ रहा है जिसे अधिकारी व व्यापारी मिलकर समस्या का समाधान करना चाहिए क्योंकि कुछ अतिक्रमण कारी एक छोटा सा गुमटी वह छोटा दुकान रखकर उसे 3 गुना जगह सड़क किनारे फैला कर रखा है यह भी एक यातायात दबाव बनने का कारण है संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर कार्यवाही करना चाहिए।

नगर के वरिष्ठ नागरिक सुशील जैन ने कहा यातायात एवं ट्रैफिक जाम होना यह समस्या अधिकारी जिम्मेदार होते कोई समस्या नहीं आता शहर की गतिविधियों को मालूम होना चाहिए कि कहां-कहां पर आम राहगीर व व्यापारी एवं भारी वाहन का दबाव रहता है

क्या कहते हैं 70 वर्ष के सीनियर सिटीजन हरिवंश मिश्रा ने कहा की धमतरी चौक पर हम जैसे बुजुर्गों को तो पैदल चलना भी बड़ी मुश्किल है पहले ऐसा नहीं होता था यदि दुकानदार दुकान के सामने कब्जा बढ़ाए हैं तो उनका कब्जा हटाना चाहिए यदि कोई भारी वाहन सड़क किनारे खड़ा है तो उनका पुलिस कानूनी कार्रवाई करना चाहिए हमारे जैसे लोगों को बाजार जाना भी बड़ी मुश्किल है सुबह मॉर्निंग में घूमना भी खतरे से खाली नहीं है यातायात दबाव शहर में काफी बढ़ चुका है इन पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *