Cg24 आजतक
निजिकरण और अपनी दूसरी मांगो को लेकर एक बार फिर बैंक कर्मी हड़ताल करने जा रहे हैं। बैंक कर्मचारी इस महीने की 15 और 16 मार्च को बैंककर्मियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैंक कर्मचारियों के हड़ताल के चलते बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। इस लिहाज से अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरुरी काम हो तो उसे कल ही निपटा लें। मिली जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं, 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है और 14 मार्च को रविवार है। मतलब चार दिनों तक लगातार बैंक में कामकाज नहीं होंगे। बैंक कर्मियों की हड़ताल से एटीम की वर्किंग पर भी फर्क पड़ेगा। हालांकि बैंक प्रबंधन का दावा है कि एटीएम में कैश की पर्याप्त व्यवस्था कि जाएगी, जिससे किसी को परेशानी न हों।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904