google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वैक्सीनेशन के बाद भी कलेक्टर हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रदेश के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। वहीं, दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने का भी मामला सामने आने लगा है। ये बात कहीं और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में ही देखने मिला है। जी हां वैक्सीनेशन के कुछ दिन बाद ही प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि प्रदेश का यह पहला ऐसा मामला नहीं है, बीते दिनों महासमुंद जिले में भी एक पुलिस अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट टीकाकरण के पॉजिटिव आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा कलेक्टर यशवंत कुमार ने 8 फरवरी को कोरोना का वैक्सीन का पहला डोज लिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी थी। उन्होंने टीकाकरण करवाते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं, आज उन्होंने एक और ट्वीट करके खुद को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *