google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस नेताओं की धुनाई भी होगी और सोटाई भी होगी, अहसास कराएंगे डर और भय का:-नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बिगड़े बोल

प्रदेश में चल रहा रही खबरों के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकेश साहू ने विवादित बयान दिया है। दरअसल शुक्रवार को राजपुर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में उनका स्वागत कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अगर वो नहीं सुधरे तो उनकी धुनाई भी होगी और सोटाई भी होगी। उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि अगले 6 महीने में वो कांग्रेस को डर और भय का अहसास कराएंगे। बता दें कि विकेश साहू के बयान का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *