google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“वृत्त स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न कर्मचारी हित में लिए गये निर्णय

Cg24 आजतक


विगत दिनों वृत्त कार्यालय, दुर्ग में विभागीय परामर्शदात्री समिति की
बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मुख्यवन संरक्षक, दुर्ग श्रीमती शालिनी रैना द्वारा आयोजित थी। जिसमें छ.ग. वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा एवं एच.बी. शास्त्री के नेतृत्व में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी महामंत्री रामकिशन साहू, उपप्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी, प्रदेश संगठन मंत्री श्यामजी मिश्रा, संभाग अध्यक्ष, दुर्ग
विनोद मिश्रा, जिला अध्यक्ष, दुर्ग प्रमोद यादव, राजनांदगांव अजीत दुबे, बालोद श्याम लाल डड़सेना, संभागीय सचिव हर्ष बहादुर सिंह, खैरागढ़ के साथ बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम प्रांताध्यक्ष मलचंद शर्मा ने संगठन की तरफ से
वनरक्षक से वनपाल पद पर 36 कर्मचारी एवं वनपाल से डिप्टीरेंजर पर 15 कर्मचारियों की पदोन्नति करने पर CCF दुर्ग का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना तथा कर्मचारियों के सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित करने निवेदन किया गया जिसे सहमति दी गयी।
प्रमुख मांगों में जिलो में समय पर परामर्शदात्री समिति बैठक बुलाने,
समयमान वेतनमान नियुक्ति दिनांक से देने एवं एरियर्स भुगतान करने, वर्दी की गुणवत्ता ध्यान देकर संपूर्ण वर्दी एवं सामग्री प्रदाय करवाने, सांख्येत्तर पद DPF से GPF करने, कार्यपालिक कर्मचारियों को कार्यालय में कार्य न लेकर रिक्त बीटों में
पदस्थापना करने, VIP चुनाव ड्युटी कास्ठ प्रदाय हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश देने, लघुवनोपज में कार्यरत कर्मचारियों को टावल/ गमछा प्रदाय करने, दुर्ग वन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पूर्ण करने/सौदीकरण करने, शासकीय आवास आबंटन/क्रय समिति में जिला पदाधिकारी शामिल करने कवर्धा में सातवाँ वेतनमान एरियर्स दिलाना शामिल है।
CCF दुर्ग ने सभी मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिया
गया। जिस पर संघ ने CCF का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *