google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सरकारी स्कूल में अश्लील डांस के ठुमके, DJ की धुन में रात 12 बजे उड़ीं नोट

Cg24 आजतक

विदिशा  खबरो के अनुसार शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में अश्लील डांस करने का एक वीडियो ​इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विदिशा के सिरोंज तहसील के एक सरकारी स्कूल में नृत्यांगनाओं द्वारा अश्लील डांस करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। असामाजिक तत्वों द्वारा सिरोंज के उनारसी ताल के ग्राम बरखेड़ा ताल के सरकारी स्कूल में यह अश्लील नृत्य असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा था, जहां डीजे की धुन में युवतियां जमकर ठुमके लगाती हुईं नजर आयीं। सवाल यह है कि इस शिक्षा के मंदिर में किसकी अनुमति से यह हो रहा था, इस मामले में जब जिले की शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा यह पिछले रविवार का वीडियो है, 12:00 से 2:00 रात की घटना है स्कूल बंद था और करीला से कुछ लोग राई करा कर बेड़नियां अपने साथ लाए थे और रास्ते में हमारा स्कूल पड़ता है, वहां इन्होंने बरामदे में यह अश्लील डांस किया है, इसमें गांव के लोग कोई नहीं थे, इसकी जानकारी वहां के सरपंच ने हमारे शिक्षक को दी तो शिक्षक ने थाने में इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *