रायपुर cg24 आजतक
जगदलपुर के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज के साथ संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज स्वर्गीय बलिराम कश्यप के नाम पर ही रहेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ लोगों के द्वारा मेडिकल कॉलेज के नाम से स्वर्गीय बलिराम कश्यप का नाम हटाकर स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर करने की भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। कलेक्टर श्री रजत बंसल ने इस संबंध में स्पष्ट किया है, कि मेडिकल कॉलेज के नाम में किसी प्रकार की फेरबदल नहीं किया गया है तथा बस्तर के विकास में उल्लेखनीय योगदान के चलते यहां संचालित अस्पताल का नामकरण स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के नाम पर किये जाने के प्रस्ताव के बाद यह कार्यवाही की गई है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904