google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शासकीय प्राथमिक शाला सोरली में अंगना मां शिक्षा स्कूल रेडीनेस एक नई पहल के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हुए 3 से 7वर्ष बच्चों के माताएं

Cg24 आजतक


डौण्डी लोहारा—-बालोद जिले के विकास खण्ड डौण्डी लोहारा संकुल केन्द्र अछोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सोरली में अंगना मां शिक्षा स्कूल रेडीनेस एक नई पहल के तहत माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि विकास खण्ड डौण्डी लोहारा के शिक्षा अधिकारी आर सी देशलहरा अध्यक्षता दुर्गेश्वरी यादव सरपंच ग्राम पंचायत सोरली विशेष अतिथि के रूप साहू जी सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बी डी जोशी प्रभारी प्रधानाध्यापक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोरली सी ए सी वाय के देवांगन संकुल केन्द्र अछोली विजय यादव शिक्षक ग्राम पटेल के उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती बसंती पिकेश्वर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के तहत अंगना मां शिक्षा स्कूल रेडीनेस एक नई पहल यह कार्यक्रम 3से 7 वर्ष के बच्चों कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम स्कूल में प्रवेश होने के पूर्व बच्चों की मानसिक व शारीरिक बौद्धिक व भावनात्मक विकास तैयारी हेतु रखा गया है। माता उन्मुखीकरण कार्यशाला में अलग अलग स्टाल लगाकर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की गई। बच्चों का वजन उंचाई रंगों के पहचान से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम किया गया। माताओं के द्वारा अपने बच्चे का वास्तविक स्थिति को जानने का मौका दिया गया। माताओं को यह गतिविधियां करने का दूसरा मौका एक माह और मिलेगा। यह जानकारी मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती बसंती पिकेश्वर द्बारा दिया गया है। उस समय चिन्हांकित बच्चों का मूल्यांकन कर सपोर्ट कार्ड बनाया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आर सी देशलहरा ने अपने उद्बबोधन में सारर्गभित बातें बताई रेडिनेश अर्थात तैयारी यह कार्यक्रम पहली में भर्ती होने वाले बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए तैयार करना है। सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी साहू ने भी अपनी विचार व्यक्त किए। इस अवसर मास्टर ट्रेनर्स श्रीमती बसंती पिकेश्वर श्रीमती धनेश्वरी सोनवानी श्रीमती रेणुका साहू शिक्षिका रेखा देवांगन एवं स्वसहायता समूह के महिलाओं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *