


Cg24 आजतक
आगामी होली त्योहार के मद्देनजर और आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही तथा गुंडा- बदमाशों के विरूध्द कार्यवाही हेतु आज दिनाँक 18/03/2021 को शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक बालोद पुलिस द्वारा बालोद शहर और दल्ली राजहरा शहर में पैदल पुलिस पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते तथा उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा, अलीम खान के नेतृत्व में बालोद शहर और दल्ली राजहरा शहर के मुख्य मार्ग में फ्लैग मार्च किया गया।
बालोद शहर में फ्लैग मार्च जय स्तंभ चौक से शुरू कर घड़ी चौक, सदर बाजार, हलधर चौक, बुधवारी बाजार, मधु चौक और मुख्य मार्ग में किया गया।
दल्ली राजहरा शहर में थाना राजहरा से BSP चिकित्सालय, राम मंदिर, दास पान ठेला चौक, क्रिकेट ग्राउंड, गुप्ता चौक, रेलवे स्टेशन , फव्वारा चौक , बस स्टैंड के मुख्य मार्ग में किया गया।



CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904