Cg24 आजतक
बालोंद / राष्टीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू के निर्देश एवम राजू कृष्ण यादव के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ की बैठक बालोद प्रभारी सुदेश देशमुख के मार्गदर्शन में कांग्रेस भवन में हुई। कांग्रेस ओबीसी वर्ग के पूर्व जिला अध्यक्ष केजूराम सोनबोइर ने जिला संगठन की गतिविधि की जानकारी दी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्रकर ने कहा कि आज से 2023 24 के चुनाव की तैयारियों के लिए जिला एवम ब्लॉक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग को पार्टी से जोङने का अभियान चलेगा। बालोद जिला प्रभारी सुदेश देशमुख ने बताया कि सभी ब्लॉक में बैठक रख कर बूथ लेवल को मजबूत करने कार्यकर्ताओ से संवाद किया जाएगा। सभा मे ब्लॉक अध्यक्ष गोपी हिरवानी, कृतराम साहू, छगन साहू, सुनील, शहर अध्यक्ष छवि सार्वा एवम जिला पदाधिकारियों में भगवती सोनकर, रीता सोनी, सविता, कल्याणी चन्द्राकर, हसीना बैगम, टिकाराम, सुबेदास साहू सहित बङी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904