google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Cg24 आजतक


थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0)
थाना अर्जुन्दा के अपराध क्रमांक 41/2020 धारा 420 भादवि
महिलाओं के सोने चांदी के जेवरो को डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करनी वाली महिला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आरोपिया से सोने का मंगल सूत्र कीमती 35,000 रू एंव नगद 300 रू जप्त।
ग्रामिणों व पुलिस के मुस्तैदी से महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर जेवरो को ले जाने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 19.03.2021 को प्रार्थिया श्रीमति निर्मला बाई बेलचंदन पति हरिराम बेलचंदन उम्र 56 वर्ष साकिन खुर्सीपार(गोड़ेला) थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का थाना हाजिर आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत की आज दिनंाक 19.03.2021 के 11/00 बजे करीबन एक महिला जिसका नाम नही जानती सोना डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी कर सोने के मंगलसूत्र व नगद 300 रू को प्रार्थिया के पास से लेकर भाग रही थी जिसे प्रार्थिया के बताने पर ग्रामिणों व पुलिस के बल के सहयोग से पकड़े है पुछताछ पर उक्त महिला अपना नाम ललीता बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार की रहनी वाली बतायी है। जिसका मेमोरेण्डम कथन लिया गया। मेमोरेण्डम के आधार पर धोखाधड़ी कर प्राप्त किये सोने का मंगलसूत्र को आरोपिया ललीता बाई द्वारा पेष करने पर गवाहो के समक्ष जप्त किया गया है। जप्त मंगलसूत्र का प्रार्थिया से षिनाख्गती की कार्यवाही की गई है, जो अपना मंगलसूत्र होना पहचान की है। पंचनामा तैयार किया गया है। आरोपिया ललीता बाई पति सुरेष सतनामी उम्र 53 वर्ष ग्राम गिरौधपुरी थाना गिरौधपुरी जिला बलौदाबाजार के द्वारा धारा 420 का अपराध घटित करना पाये जाने तथा आरोपिया द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर दिनंाक 19.03.2021 के 14/50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्य में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, प्रआर. 1476 विकास सिंह, आरक्षक 631, मआर. 989 लिलेष्वरी देवांगन, 211 महेष्वरी का इस कार्यवाही में सभी का भुमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *