google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मुख्यमंत्री ने, कहा- क्रिकेट में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, संक्रमण रोकने नहीं किया जा रहा प्रयास

आजतक न्यूज़

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह शुक्रवार शाम दिल्ली दौरे से वापस रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर ही मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों से छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर चर्चा हुई। रमन सिंह ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर कहा कि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर देखने मिल रही है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। क्रिकेट में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही है, संक्रमण रोकने कोई प्रयास नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *