
18 मार्च दिन गुरुवार को छत्तीसगढ़ मानस संगठन की राज्य स्तरीय मासिक बैठक बस्तर संभाग के कांकेर जिला के अंतर्गत माँ दंतेश्वरी मन्दिर गढ़ बासला में आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य स्तर के महत्वपूर्ण सभी पदाधिकारियों की उपस्थिती रही।सर्वप्रथम दंतेश्वरी माता के मंदिर में पूजन अर्चन कर श्रीसीताराम जी के दरबार का पूजन अर्चन किया गया। आयोजक समिति द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया।श्रीराम स्तुति, एक श्लोकी रामायण,श्रीराम आरती व श्री हनुमान चालीसा का भव्य पाठ किया गया।प्रांताध्यक्ष श्री चंपेश्वर सिंह राजपूत जी ने संगठन के नीति नियमों व वर्तमान गतिविधियों पर विस्तार से बात की।कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू ने बस्तर संभाग के इस प्रथम बैठक में सभी का अपने शब्दों से स्वागत किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ने सप्तरंगी योजना सहित संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।महासचिव श्रीमती राधामोहन साहू ने सबको संगठन से जुड़ने और अधिक से अधिक पंजीयन करने का आह्वान किया।कोषाअध्यक्ष श्रीमती चन्द्रिका साहू ने अब तक के आय व्यय का विवरण रखा। वरिष्ठ सलाहकार श्री मनमोहन साहू ने पंजीयन की प्रक्रिया में हुए खर्च का विवरण रखा।,राज्य मीडिया प्रभारी श्री दुखहरण साहू ने संगठन के कार्यो के प्रचार -प्रसार के विभिन्न माध्यमों का जिक्र किया।बालोद जिला अध्यक्ष श्री सालिक राम सेन ने राज्य स्तरीय प्रथम वार्षिक उत्सव के आयोजन को बालोद जिला के डौंडीलोहारा तहसील के नर्मदा धाम सुरसुली में कराने का प्रस्ताव रखा ,जिस पर सभी की प्रतिक्रिया लेकर सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की गई।बालोद जिला उपाध्यक्ष श्री प्रद्युम्न कुमार हिरवानी ने ऑनलाइन आयोजन की तारीफ की ।बालोद जिला कोषाअध्यक्ष श्री भोज राम सोनबोइर ने बालोद में राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया। बालोद तहसील अध्यक्ष श्री गंगाधर साहू ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये सुझाव दिया। बालोद तहसील के संरक्षक श्री बिसंभर सिन्हा ने संगठन के अब तक के प्रयासों की दिल खोलकर तारीफ की ।बालोद तहसील कोषाअध्यक्ष कुलेश्वरप्रसाद साहू ने भजन महोत्सव को पुनः आयोजित करने का निवेदन किया।डौंडीलोहारा तहसील अध्यक्ष चैतराम मालेकर ने भी बालोद में आयोजन होने से होने वाले लाभ गिनाए।गुरुर तहसील अध्यक्ष युगल किशोर कौशिक ने सबको शुरू के 5 वर्ष बहुत लगन और निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करने का निवेदन किया। धमतरी जिला अध्यक्ष गणराज सिन्हा ने बालोद के आयोजन को अपनी सहमति देते हुये इस संगठन को अन्य संगठनों से सबसे ज्यादा सक्रिय और पारदर्शी बताया। इनके अलावा धमतरी जिला उपाध्यक्ष श्रीमती केकती साहू ,धमतरी जिला कोषाद्यक्ष श्रीमती प्रमिला साहू , महेंद्र साहू हराडुला राज्य कार्यकारिणी सदस्य, संतु राम चक्रधारी शीतला मन्दिर पुजारी, अमित नायक बस्तर संभाग उपाध्यक्ष, शंकर लाल नागवंशी राज्य स्तरीय आकलनकर्ता, अखिलेश बघेल कांकेर अध्यक्ष, हरिशंकर उईके संरक्षक,श्री गौतम देहारी उपाध्यक्ष,श्रीमती मीना खापर्डे कार्यकारी अध्यक्ष,श्रीमती अपर्णा कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील दर्रो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास नायक सचिव तिलेश्वर भारद्वाज कोषाद्यक्ष, रघुनंदन कौशल सहसचिव ,श्री विष्णुप्रसाद नायक सरपंच बासला, जनक देहारी पूर्व सरपंच, परसु राम नायक वरिष्ठ नागरिक बासला, जागेश्वर देवान बासला, महेश टांडिया , अमृत तिरसुनिया रोशन लाल साहू आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे। इस बैठक में कार्य निष्पादन प्रपत्र न भरने वालों पर कार्यवाही कर पद मुक्त करने का प्रस्ताव भी लाया गया।निष्क्रिय जिला कार्यकारिणी को भंग करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। श्रीराम- सेतु पत्रिका के संपादक मंडल के नाम स्वेच्छा से तय किये गये। अब तक राज्य स्तरीय विभिन्न सम्मानों के लिये चयनित लोगों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। उपास्थित लोगों को श्रीमती चन्द्रिका साहू कोषाद्यक्ष ने आय -व्यय की जानकारी दी। इस अवसर पर कांकेर जिला के नवीन पदाधिकारियों को चयनितकर शपथ ग्रहण भी कराया गया।
जांजगीर चांपा,कबीरधाम जैसे अनेक जिलों में पुनः चुनाव के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी वहीं जशपुर,राजनांदगांव, जांजगीर चंपा और महासमुन्द से राज्य स्तर के निष्क्रिय पदाधिकारियों को स्पस्टीकरण मांगा जाएगा,उचित जवाब नहीं आने पर उन्हें पद मुक्त किया जाएगा । कार्य निष्पादन प्रपत्र जमा करने के लिये सबको अंतिम अवसर देते हुए 24 मार्च तक जमा करना होगा।सभी जिलों से पंजीकृत मण्डलियों की सूची,जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की सूची, 24 तारीख को ही अपने अपने जिले के व्हाटसअप ग्रुप में पोस्ट करने होंगे विलंब के लिये संबंधित जिला अध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। सभी 5 सम्भाग के अध्यक्षगण भी 24 को यह सूची जमा करेंगे।दुर्ग जिला के अध्यक्ष के स्थिपा पर भी इस बैठक में चर्चा की गई।
इस तरह से श्रीसीताराम जी और रामायण जी की आरती और प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम निर्विध्न रूप से सम्पन्न हुआ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904