गुंडरदेही आजतक न्यूज
छ०ग० माईंस श्रमिक संघ के द्वारा राजहरा समूह के समस्त ठेका श्रमिकों की ज्वालंतशील मुद्दों को लेकर राजहरा मांईस आफिस गेट में 9 सुत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू
प्रमुखमांगें
.
1 समस्त ठेका श्रमिकों का वेतन मान एवं अन्य सुविधाएं श्रमिक सहकारी समिति के समतुल्य की जाये।
- श्रमिक सहकारी समिति के ठेका श्रमिकों को प्राप्त होने वाली खदान भत्ता, मकान भत्ता, सायकिल एलाउंस, रात्रि पाली भत्ता को लागू किया जाय।
- राजहरा खान समूह के समस्त ठेका श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य ब्यवस्था नियमित कर्मचारियो की तरह की जाय।
- मेन पावर सप्लाई के ठेका में खदान अधिनियम के तहत EL, CL, HPL की सुविधा ठेका शर्तों में स्पष्ट उल्लेख किया जाय।
- ठेका कर्मचारियों के लिए केन्टिन भत्ता का प्रावधान किया जाय।
- ठेका कर्मचारियों को भी उत्पादन प्रोत्साहन स्कीम में समलित किया जाय।
- ठेका कर्मचारियों को भी डिफिकल्ट एरिया स्पेशल एलाउंस (DASA) प्रदान की जाय।
- युनियन मान्यता की चुनाव में ठेका श्रमिकों को भी शामिल किया जाय।
- भविष्य निधि एवं पेंशन में हो रही गड़बड़ी को देखते हुए ठेका कर्मचारियों की भविष्य निधि का संचालन BSP ट्रस्ट से की जाय।
इन मुद्दों को लेकर आंशिक चेतावनी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।इस ठेका श्रमिकों की आमसभा को
कामरेड सोमनाथ उइके का० रवि साहरे का० रामचरण नेताम का० तुलसी कोला का० गणेश राम चौधरी (अध्यक्ष)
का० जनक लाल ठाकुर (पूर्व विधायक)
के द्वारा संबोधित किया गया। BSP मेनेजमेंट को चेतावनी दी गई कि अगर ठेका श्रमिकों की मांगों को नहीं मानी गईं तो ठेका श्रमिक बड़ी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी BSP प्रबंधन की होगी।
राजहरा समूह के समस्त ठेका श्रमिक इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904