google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोविड टीकाकरण को प्रोत्साहित करने स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा

गुंडरदेही cg24 आजतक

गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू बालोद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार बालोद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती दीपा साहु के नेतृत्व में बुजुर्गों को टीकाकरण लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है महिला मोर्चा कि टीम टीकाकरण को प्रोत्साहित करने टीकाकरण केंद्रों तक पहुंच रहे हैं दीपा साहू द्वारा बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक भी ले जाया जा रहा है।

टीकाकरण केंद्र में दीपा साहू ने कहा कि कोरोना मुक्त राष्ट्र हो इसके लिए हमारे सामने वैक्सीन ही एक विकल्प है इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हम दैनिक जीवन में कोरोना महामारी से बच सकते है भारतीय जनता महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण जन अभियान में शामिल होकर इस अभियान की सफलता के लिए सहभागी बनें उन्होंने कहा कि यहां पर देश के वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है और जिस बीमारी से पूरा विश्व जूझ रहा था उसको खत्म करने के लिए वैक्सिंग का निर्माण किया है आज पूरे विश्व में वैक्सीन के लिए पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं एक टीम बनाकर नहीं अभी तो अपने अपने क्षेत्र के टीकाकरण केंद्रों में सभी आम जनमानस को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं और लोगों का रुझान भी टीकाकरण की ओर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *