गुंडरदेही cg24 आजतक
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे शनिवार को रायपुर पहुंचे। यहां वे रायपुर एम्स में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, एम्स में पेट सीटी मशीन व 10 मॉड्यूलर ओटी का लोकार्पण होगा। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से बात करते हुए कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री चौबे ने कहा कि केंद्र ने कोरोना पर राज्यों को निर्देश दिए हैं। सभी राज्य सरकारें अच्छा काम कर रही है, राज्य टीका और जांच का दायरा बढ़ाएं। हमने किसी राज्य से भेदभाव नहीं किया है, वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार करना गलत है। हमें गर्व है कि हमने कोरोना की 2 वैक्सीन बनाई है, जिसे आज कई देशों में भेज रहे हैं।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904