
गुंडरदेही आजतक न्यूज
नगर में पेयजल समस्या दूर करने सीएमओ स्वयं पानी टंकी के पास रहकर 2 दिन से दो जगह का वाल बदलवा कर नगरवासी को पानी उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं।
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू गुंडरदेही नगर के वार्ड नंबर 12 एवं 13 में पानी की समस्या को लेकर व्यापारियों ने नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव से मिलकर पानी समस्या के बारे में अवगत कराया था जिसका खबर cg 24 आजतक ने प्रमुखता से लगातार ध्यानाकर्षण करवाया उसके बाद नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने मुख्य पानी टंकी नगर पंचायत के पीछे एवं जनपद पंचायत कार्यालय के पास डाउन लेवल क्षेत्र का वॉल को बदलकर वार्ड नंबर 12, 13 में पानी सप्लाई कराने व्यवस्था बनवाया।
2 दिन से चल रहा है वॉल बदलने का कार्य अब नगर में पानी समस्या नहीं होगी
लगातार नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वयं डाउन लेवल क्षेत्र के वॉल बदलकर ऊपरी हिस्से में पानी चढ़ाने का प्रयास पाइप लाइन के माध्यम से किया जा रहा है। बहुत जल्द वार्ड नंबर 12, 13 में पानी की समस्या दूर होगी इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत के पार्षद सलीम खान ने बताया नगर में वाटर लेवल डाउन हो जाने के कारण वार्ड वासियों को पानी की समस्या आ रहा था जिसे नगर प्रशासन के द्वारा सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था को ध्यान में रखकर पानी की सप्लाई किया जा रहा है।
नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा नगरवासी को पानी समय पर उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास कर रहे हैं व्यापारियों एवं आम लोगों की मांग था कि वार्ड नंबर 12, 13 में जो पानी की समस्या आ रहा था अब बहुत जल्द उनके घर तक पानी पहुंच जायेगा क्योंकि डाउन लेवल क्षेत्र का वॉल बदलकर ऊपरी हिस्से तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी सप्लाई की जाएगी अब नहीं आएगी पानी की समस्या फिलहाल वाटर लेवल डाउन है पानी का उपयोग सही तरीके से नगरवासी करें और जल बचाने का प्रयास करें
वार्ड नंबर 13 के पार्षद वर्षारानी चंद्राकर ने कहा कि वार्ड वासियों को कि पानी व्यर्थ ना बहाएं नगर प्रशासन की समुचित व्यवस्था के कारण वार्ड नंबर 12, 13 में आम नागरिकों को पानी की व्यवस्था किया जा रहा है
नगर पंचायत में विवादित इंजीनियर केआर बर्मन साहब को नगरवासी नहीं पहचान रहे हैं क्योंकि समय में कार्यालय नहीं पहुंचते नहीं नगर की मानिटरिंग करते हैं अब देखना होगा कि या इंजीनियर नगर पंचायत गुंडरदेही में कितने अच्छा विकास कार्य को गति देते हैं लोगों ने दबी जुबान से कह रहे हैं अभी अभी दिल्ली से टीम स्वच्छ भारत मिशन के तहत निरीक्षण करने पहुंचा था तब बिना टेंडर के रंग रोगन एवं शौचालय की रिपेयरिंग करवाया था उसका भी चर्चा बना हुआ है नगर में प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि का भी इस पर मौन सहमति बना हुआ है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904