भाजयुमो के प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान को मिल रहा है व्यापक जन समर्थन
बालोद cg24 आजतक

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित चोपडा ने पीएससी के कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस संस्थान का काम युवाओं के भविष्य को बनाने का वही संस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार के इशारे पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अब पीएससी का मलतब ही पाॅलिटिकल सेटिंग कांग्रेस तो नहीं हो गया है जहां पर लगातार अनियमितता व गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार आ रही है लेकिन इस पर पीएससी की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस की सरकार जब प्रदेश में थी तब कमोबेश पीएससी को लेकर यही हालात थे जो अब निर्मित हुए है। पीएससी की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगने से राज्य के सारे भर्ती परीक्षा संदेह के दायरे में है जिससे पूरे देश में पीएससी की क्रेडिबिलिटी प्रभावित हो रही है।

जिला पंचायत सदस्य नितेश मोंटी यादव ने कहा कि युवाओं के बलबूते पर आईं ये सरकार आज युवाओं को छलने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही भूपेश बघेल जी की सरकार में जब चाहे कोई भी डिप्टी कलेक्टर बन जाता है जब चाहे जो बिना पीएससी में बैठे पात्र हो जाता है आने वाले समय में युवा मोर्चा हस्ताक्षर अभियान के बाद रायपुर में पीएससी भवन का घेराव करेगी और युवाओं के साथ अत्याचार होने नहीं देगी पीएससी और छत्तीसगढ़ सरकार की मिलीभगत उजागर करेगी

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904